Netflix के पीछे हाथ धोकर पड़ गए एलन मस्क, आखिर क्यों कर रहे सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने की अपील?

टेस्ला और SpaceX के मालिक एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार उनका निशाना दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, Netflix है. मस्क ने न सिर्फ खुद Netflix का सब्सक्रिप्शन खत्म करने का ऐलान किया, बल्कि लोगों से भी अपील की कि वे इस प्लेटफॉर्म को “कैंसिल” करें.

Elon Musk urges canceling Netflix over Hamish Steele s controversial remarks on Charlie Kirk
Image Source: Social Media

टेस्ला और SpaceX के मालिक एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार उनका निशाना दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, Netflix है. मस्क ने न सिर्फ खुद Netflix का सब्सक्रिप्शन खत्म करने का ऐलान किया, बल्कि लोगों से भी अपील की कि वे इस प्लेटफॉर्म को “कैंसिल” करें. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

विवाद की शुरुआत

मामला तब गरमाया जब Netflix शो "Dead End: Paranormal Park" के क्रिएटर हैमिश स्टील ने अमेरिकी कंज़र्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने उन्हें “नाज़ी” कहा और कथित तौर पर उनकी मौत का मज़ाक उड़ाया. इसके बाद एलन मस्क समेत कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. 

मस्क की तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “अपने बच्चों की खातिर Netflix छोड़ो” मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि  “अपने बच्चों की सेहत के लिए Netflix कैंसिल करो.” उनका आरोप है कि Netflix बच्चों पर “वोक एजेंडा” और “ट्रांसजेंडर नैरेटिव” थोपने की कोशिश कर रहा है. मस्क ने शो के क्रिएटर को “गूमर” तक कह दिया.

मस्क ने लगाया भेदभाव का आरोप

मस्क ने Netflix पर जातीय प्रतिनिधित्व को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी अपने शो में जानबूझकर "रेशियल अंडर-रिप्रेजेंटेड" कैरेक्टर्स को प्राथमिकता देती है. मस्क के मुताबिक, “Netflix को रंग नहीं, टैलेंट देखना चाहिए.”

चार्ली किर्क की हत्या से और भड़के मस्क

बता दें कि हाल ही में कंज़र्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद मस्क काफी आहत दिखे. वह उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे. हैमिश स्टील की पोस्ट ने इस गुस्से को और भड़का दिया.

सोशल मीडिया पर #CancelNetflix ट्रेंड

एलन मस्क की अपील के बाद #CancelNetflix हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. कई यूज़र्स मस्क का समर्थन कर रहे हैं और अपनी सदस्यता रद्द करने की बात कह रहे हैं. वहीं, एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो Netflix के पक्ष में खड़ा है और मस्क की आलोचना कर रहा है.

ये भी पढ़ें: टेक की दुनिया का नया बना बादशाह OpenAI, मस्क की SpaceX को पछाड़ा, वैल्यूएशन पहुंची 500 बिलियन डॉलर