They Call Him OG Movie: बॉलीवुड में सितारों की भिड़ंत अब सिर्फ एक ही फिल्म में नहीं, बल्कि सीधी टक्कर के रूप में बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलने वाली है. साल 2025 के सितंबर महीने में दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अपनी-अपनी फिल्मों के जरिए आमने-सामने होंगे.
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ जहां 18 सितंबर को रिलीज हो रही है, वहीं इमरान हाशमी की तेलुगू डेब्यू फिल्म ‘OG (They Call Him OG)’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दिलचस्प बात यह है कि OG में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण भी नजर आएंगे.
₹1000 tickets in AP for They Call Him OG ⚡ Fans say it’s hype, others call it loot! What do you think?
— BackendBrahmi (@BackendBrahmi) September 18, 2025
#TheyCallHimOG #PawanKalyan pic.twitter.com/pcnOvbWWhD
'OG' की टिकटों की कीमत ने बटोरी सुर्खियां
फिल्म OG को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसका पहला शो और उसकी टिकट प्राइस को लेकर हो रही है. आंध्र प्रदेश सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज़ के पहले 10 दिनों के लिए विशेष अनुमति दी गई है.
इस आदेश के मुताबिक 25 सितंबर को सुबह 1 बजे एक स्पेशल शो आयोजित होगा. इस शो के लिए टिकट की कीमत ₹1000 तय की गई है. बाकी दिनों में सिंगल स्क्रीन में टिकट ₹125, मल्टीप्लेक्स में टिकट ₹150 की होगी. वहीं, एक दिन में 5 से ज्यादा शो नहीं चल सकेंगे.
यह निर्णय तेलुगू सिनेमा के स्टार पावर और OG की हाई बज की मार्केटिंग को दर्शाता है. हालांकि टिकट की इतनी ऊंची कीमत को लेकर दर्शकों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
'OG' से इमरान हाशमी का तेलुगू डेब्यू
‘OG’ फिल्म का निर्देशन किया है सुजीत ने, और इसका निर्माण किया गया है DVV एंटरटेनमेंट के बैनर तले. इस फिल्म में इमरान हाशमी एक अलग अवतार में नजर आएंगे और यह उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी.
फिल्म की स्टारकास्ट में पवन कल्याण, इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, प्रकाश राज और अर्जुन दास शामिल हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें इमरान हाशमी निगेटिव किरदार में नजर आ सकते हैं.
क्या 'जॉली LLB 3' को मिलेगी टक्कर?
'जॉली एलएलबी 3' एक सफल फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी है, जिसमें एक बार फिर अक्षय कुमार कोर्टरूम में अपने तर्कों और ह्यूमर के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म खासतौर पर हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है. वहीं OG का पहला टारगेट ऑडियंस दक्षिण भारत है, लेकिन पैन-इंडिया प्रमोशन और इमरान हाशमी की मौजूदगी इसे उत्तर भारत में भी चर्चा में ला रही है.
यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी सरगर्मी तेज़, अमित शाह-नीतीश कुमार के बीच हुई अहम मुलाकात