45 की उम्र में भी कहर ढाहती हैं श्वेता तिवारी, HIIT वर्कआउट को करती हैं फॉलो; जानें उनकी फिटनेस का रहस्य

Shweta Tiwari Fitness: टीवी की दुनिया की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. 44 साल की उम्र में भी श्वेता का फिगर किसी यंग एक्ट्रेस को टक्कर दे सकता है.

entertainment actress Shweta Tiwari balanced diet HIIT workout secret of his fitness
Image Source: Social Media

Shweta Tiwari Fitness: टीवी की दुनिया की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. 44 साल की उम्र में भी श्वेता का फिगर किसी यंग एक्ट्रेस को टक्कर दे सकता है. सोशल मीडिया पर भी श्वेता अक्सर अपनी फिटनेस रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस और महिला दर्शक उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं.

दो बच्चों की मां होने के बावजूद श्वेता ने साबित किया कि शादी और बच्चों के बाद भी हेल्दी, फिट और टोन्ड रहना मुश्किल नहीं है. एक समय ऐसा भी था, जब श्वेता का वजन बढ़ गया था और उनका कॉन्फिडेंस भी कम हो रहा था. श्वेता कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके बेटे के जन्म के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था. लेकिन उनकी बेटी पलक ने उन्हें मोटिवेट किया कि वे खुद पर काम करें और फिट रहें. यही प्रेरणा श्वेता के लिए गेम चेंजर साबित हुई और उन्होंने फिटनेस ट्रेनर प्रसाद नंदकुमार शिर्के से संपर्क किया.

HIIT वर्कआउट श्वेता की पहली पसंद

श्वेता की वर्कआउट रूटीन में High-Intensity Interval Training (HIIT) सबसे अहम हिस्सा है. HIIT वर्कआउट कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है. उनके फिटनेस ट्रेनर प्रसाद नंदकुमार शिर्के अक्सर सोशल मीडिया पर श्वेता के वर्कआउट वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें वो पुल अप्स, पुश अप्स, वी स्क्वायट्स, लॉ रो मशीन, डंबल साइड लैटरल, स्टेप अप और लोअर बैक एक्सटेंशन जैसी एक्सरसाइज करती नजर आती हैं.

रोजाना 10,000 कदम और मॉर्निंग रूटीन

श्वेता अपनी मॉर्निंग रूटीन में रोजाना 10,000 कदम चलना शामिल करती हैं. इसके अलावा, वो हल्की साइक्लिंग और वॉक भी करती हैं. हाल ही में श्वेता ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिसमें वह फैंस के साथ अपने फिटनेस रूटीन, वर्कआउट और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं.

डाइट और न्यूट्रिशन

श्वेता अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं और यह उनकी बॉडी की जरूरतों के अनुसार न्यूट्रिशनिस्ट कनिका पटेल द्वारा प्लान की जाती है. उनके लिए डाइट प्लान बनाने से पहले ब्लड टेस्ट और बॉडी की जरूरतों का विश्लेषण किया जाता है.

श्वेता की डाइट में शामिल हैं:

  • सुबह: 500ML पानी को कोलेजन के साथ लेना.
  • लंच: 1 बड़ी कटोरी दाल, 1 बड़ी कटोरी सब्जियां और 2 चम्मच चावल.
  • शाम: हल्के स्नैक्स, जैसे कॉफी के साथ नट्स.
  • डिनर: शाम 8 बजे तक हल्का डिनर जिसमें टोफू और कुछ सब्जियां शामिल होती हैं.

फिटनेस में प्रेरणा और निरंतरता

श्वेता तिवारी की कहानी इस बात की मिसाल है कि सही प्रेरणा, कड़ी मेहनत और संतुलित डाइट से कोई भी व्यक्ति उम्र बढ़ने के बावजूद फिट और टोन्ड रह सकता है. उनकी फिटनेस न सिर्फ युवा एक्ट्रेस के लिए बल्कि उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो शादी और बच्चों के बाद खुद पर काम करना छोड़ देती हैं.

यह भी पढे़ं-