अगर ऐसी घटनाएं लोगों को झकझोरती नहीं... बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या पर भड़कीं जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor On Dipu Chandra Das: बांग्लादेश में हाल ही में सामने आई एक गंभीर घटना ने भारत समेत कई देशों में चिंता और आक्रोश पैदा किया है. इस मामले को लेकर अब बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने न केवल दुख जताया बल्कि चरमपंथ के खिलाफ सख्त रुख भी अपनाया है.

entertainment Jhanvi Kapoor got angry over the murder of Dipu Das in Bangladesh what she said
Image Source: Social Media

Janhvi Kapoor On Dipu Chandra Das: बांग्लादेश में हाल ही में सामने आई एक गंभीर घटना ने भारत समेत कई देशों में चिंता और आक्रोश पैदा किया है. इस मामले को लेकर अब बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने न केवल दुख जताया बल्कि चरमपंथ के खिलाफ सख्त रुख भी अपनाया है.

गुरुवार को जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपू चंद्र दास के नाम के साथ एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह अमानवीय है और इसे अलग-थलग घटना के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. अभिनेत्री के अनुसार, इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चेतावनी हैं और लोगों को इसके बारे में जानने, समझने और सवाल उठाने की जरूरत है.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसी घटनाएं लोगों को झकझोरती नहीं हैं, तो यही उदासीनता आगे चलकर समाज को नुकसान पहुंचा सकती है. जाह्नवी ने अपने संदेश में हर तरह के चरमपंथ की निंदा करते हुए मानवता और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की.

Image

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

जैसे ही जाह्नवी कपूर का यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने इस संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए उनकी सराहना की. लोगों का मानना है कि सार्वजनिक हस्तियों की आवाज ऐसे मामलों में जागरूकता बढ़ाने का काम करती है.

अन्य सितारों ने भी जताई चिंता

जाह्नवी कपूर से पहले भी कई फिल्म और टीवी जगत के सितारे इस घटना पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं. अभिनेत्री दीया मिर्जा, रवीना टंडन, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और टीवी अभिनेत्री फलक नाज समेत कई नामों ने इस घटना पर दुख और आक्रोश व्यक्त किया है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका क्षेत्र में एक हिंदू कपड़ा फैक्ट्री मजदूर, दीपू चंद्र दास, पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद भीड़ हिंसा की घटना सामने आई. मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी भी दी गई है.

यह भी पढ़ें- 'हमारी सरकार को धार 370 की दीवार गिराने...', राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के मौके पर बोले पीएम मोदी