बदला ले लिया… करण औजला पर चीटिंग का आरोप लगाने वालीं 'मिस गोरी' को इस एक्ट्रेस ने दिखाया आईना, Video

Karan Aujla & Parul Gulati: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. ‘मिस गोरी’ नाम की एक एक्ट्रेस ने उन पर धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

Entertainment Parul Gulati shows mirror to Miss Gori who accused Karan Aujla of cheating
Image Source: Social Media

Karan Aujla & Parul Gulati: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. ‘मिस गोरी’ नाम की एक एक्ट्रेस ने उन पर धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. करण के चाहने वाले इन आरोपों से हैरान हैं और लगातार सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच, इस पूरे विवाद में एक्ट्रेस पारुल गुलाटी खुलकर करण औजला के समर्थन में सामने आई हैं.

हाल ही में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आईं पारुल गुलाटी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पारुल ने साफ शब्दों में कहा कि करण औजला की छवि खराब करने के लिए झूठे और बेबुनियाद दावे किए जा रहे हैं. उन्होंने इन आरोपों को “बकवास” बताते हुए कहा कि यह सब सिर्फ सुर्खियां बटोरने की कोशिश है. पारुल ने अपने वीडियो में करण की पत्नी पलक औजला की भी जमकर तारीफ की और बताया कि करण असल जिंदगी में कितने लॉयल और जिम्मेदार पार्टनर हैं.

“पलक, तुझे हीरा मिला है”

पारुल गुलाटी ने वीडियो के साथ एक दिलचस्प और चर्चा में रहने वाला कैप्शन भी लिखा. उन्होंने करण की पत्नी पलक औजला को टैग करते हुए कहा, “मैंने आज बदला ले लिया… अनफॉलो नहीं करना था, लेकिन अगर मेरे आदमी ने मेरे लिए ऐसा किया होता, तो मुझे उस पर बहुत गर्व होता. पलक, तुझे हीरा मिला है, हीरा.”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भले ही वह करण से एक बात को लेकर थोड़ी नाराज थीं, लेकिन जिस तरह वह अपनी पत्नी को सुरक्षित और प्राथमिकता का एहसास कराते हैं, वह काबिले-तारीफ है. पारुल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉयफ्रेंड की वजह से बनीं करण औजला की फैन

पारुल ने वीडियो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि वह करण औजला के गानों की बड़ी फैन हैं और इसका श्रेय अपने बॉयफ्रेंड को देती हैं, जिसने उन्हें करण के म्यूजिक से रूबरू कराया. पारुल ने कहा कि उन्हें करण के लगभग हर गाने के बोल याद हैं.

उन्होंने एक लाइव परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए बताया कि जब करण औजला ने भीड़ में उन्हें पहचान लिया और हाथ हिलाया, तो वह पूरी तरह हैरान रह गई थीं. पारुल के मुताबिक, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतना बड़ा स्टार उन्हें जानता है.

वफादारी की असली वजह आई सामने

पारुल ने आगे बताया कि उस मुलाकात के बाद उनकी और करण की इंस्टाग्राम पर बातचीत भी हुई थी. करण ने उनके हेयर ब्रांड की तारीफ भी की थी. हालांकि, कुछ महीनों बाद पारुल ने देखा कि करण ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी फॉलोअर्स लिस्ट से भी हटा दिया है.

शुरुआत में पारुल को यह बात बुरी लगी, लेकिन बाद में उन्हें इसकी असली वजह समझ में आई. उन्होंने कहा कि करण ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि उनकी पत्नी को कभी असुरक्षा महसूस न हो. पारुल के मुताबिक, किसी को भी अनफॉलो करना करण की वफादारी और अपनी पार्टनर के प्रति सम्मान को दिखाता है.

“सिर्फ व्यूज और पब्लिसिटी का खेल”

मिस गोरी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पारुल गुलाटी ने तीखा सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ पब्लिसिटी पाने का तरीका है. पारुल ने पूछा, “क्या आपके पास गूगल नहीं है? आपको नहीं पता था कि वह शादीशुदा हैं?”

उन्होंने साफ कहा कि करण औजला का नाम लेकर विवाद खड़ा करना आजकल चर्चा में आने का सबसे आसान तरीका बन गया है. पारुल ने मिस गोरी की पोस्ट को पूरी तरह गलत और निराधार बताया.

कलाकार और इंसान दोनों के रूप में किया सपोर्ट

वीडियो के अंत में पारुल ने स्पष्ट किया कि भले ही वह अनफॉलो किए जाने से थोड़ी दुखी थीं और मजाक में करण से नाराज होने की बात कह रही थीं, लेकिन एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर वह हमेशा करण औजला का समर्थन करेंगी. उन्होंने करण को एक बेहतरीन इंसान बताया और कहा कि उनके संगीत के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- Bihar: महाबलीपुरम से आई दुनिया की सबसे बड़ी शिवलिंग की हुई स्थापना, सीएम नीतीश कुमार रहे मौजूद