Neha Kakkar Lollipop Song Controversy: बॉलीवुड की चर्चित सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई-संगीतकार टोनी कक्कड़ इन दिनों अपने नए गाने ‘लॉलीपॉप… कैंडी शॉप’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं. गाने के रिलीज़ होते ही इसके बोल और वीडियो के कुछ हिस्सों पर आपत्तियां उठने लगीं.
सोशल मीडिया के एक वर्ग ने गाने पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचाने जैसे आरोप लगाए हैं. इन आलोचनाओं के बीच टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़, दोनों ने ही ट्रोल्स को सीधे जवाब देने के बजाय अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दी है.
“An artist creates what the audience actively listens to and consumes.
— Tonykakkar_Fan_Yash (@Tony_Fan_Yash) December 17, 2025
Genres are not decided by the artist alone — they are shaped by repeat listening from the audience.” #Facts #CandyShop #TonyKakkar #ViralVideo #Trending #Fyp #Nehakakkar pic.twitter.com/M0wWeuAV2A
"आलोचना मिले या गाली, व्यूज मिलने चाहिए"
टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर आलोचना करने वालों को खुलकर जवाब दिया. वीडियो में वह पहले अपने गाने के कुछ बोल बोलते नजर आते हैं और फिर ट्रोलिंग पर टिप्पणी करते हैं. टोनी का कहना है कि पॉप म्यूजिक के साथ विवाद आना आम बात है और यह एक तय सीमा तक चलता ही है.
उन्होंने कहा कि उन्हें कमेंट्स पढ़ने में मज़ा आ रहा है और इस तरह की प्रतिक्रियाएं यह दिखाती हैं कि गाने को बड़ी संख्या में लोग देख और सुन रहे हैं. टोनी ने यह भी जोड़ा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह के गानों की जरूरत होती है और व्यावसायिक सफलता को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.
“इन्हीं गानों से बाकी म्यूजिक बनता है”
टोनी कक्कड़ ने आगे कहा कि भावनात्मक और गंभीर गानों को बनाने में जो खर्च आता है, उसकी भरपाई ऐसे पॉप और ट्रेंडिंग गानों से ही होती है. उनके मुताबिक, जो लोग इस गाने की आलोचना कर रहे हैं, वही अनजाने में इसे और ज्यादा लोकप्रिय बना रहे हैं.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चाहे आलोचना हो, नाराज़गी हो या तारीफ, हर तरह की प्रतिक्रिया से गाने को चर्चा और व्यूज मिलते हैं, जो म्यूजिक बिजनेस के लिए जरूरी हैं.
नेहा कक्कड़ का बिना बोले जवाब
जहां टोनी कक्कड़ ने खुलकर अपनी बात रखी, वहीं नेहा कक्कड़ ने बिना सीधे कुछ कहे सोशल मीडिया के ज़रिये अपना रुख साफ किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें वह अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ रिलैक्स करती नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा हाथ में कॉफी का कप लिए चीयर्स करती दिखती हैं और बैकग्राउंड में वही विवादित गाना बज रहा है.
इस पोस्ट को उनके फैंस ने ट्रोल्स को दिया गया “शांत लेकिन असरदार जवाब” बताया. नेहा के इस वीडियो से यह संकेत मिला कि वह आलोचनाओं से परेशान नहीं हैं और फिलहाल अपने काम और निजी पलों पर ध्यान दे रही हैं.
संघर्ष से स्टारडम तक पहुँचना आसान नहीं होता,
— Rahul Yadav (@Rahul100y) December 17, 2025
नेहा कक्कड़ इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।
लेकिन हर नया गाना तारीफ ही पाए, ऐसा ज़रूरी नहीं।
“लॉलीपॉप” सुनने में ठीक है,
पर इसके डांस स्टेप्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
खासकर जब वही स्टेप्स
बच्चों की रील्स तक पहुँच रहे हों।#NehaKakkar pic.twitter.com/kUI3kgr4sr
गाने को लेकर क्यों भड़का विरोध?
‘लॉलीपॉप… कैंडी शॉप’ गाने के कुछ बोल और वीडियो में दिखाए गए एक डांस स्टेप को लेकर सोशल मीडिया पर नाराज़गी देखने को मिली. कई यूज़र्स ने इन हिस्सों को आपत्तिजनक बताया और कहा कि इस तरह का कंटेंट युवा दर्शकों पर गलत असर डाल सकता है. कुछ लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ भी करार दिया.
हालांकि, दूसरी ओर नेहा और टोनी कक्कड़ के समर्थकों का कहना है कि यह एक पॉप एंटरटेनमेंट सॉन्ग है, जिसे उसी नजर से देखा जाना चाहिए, न कि जरूरत से ज्यादा गंभीरता से.
व्यूज और लोकप्रियता
यह गाना नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की संयुक्त आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया है और इसके बोल टोनी कक्कड़ ने ही लिखे हैं. गाना 15 दिसंबर को यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया था और रिलीज़ के महज तीन दिनों के भीतर इसे 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लगातार बढ़ती व्यूअरशिप यह दिखाती है कि विवादों के बावजूद गाने को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है.
नेहा कक्कड़ के इस डांस स्टेप से क्या समझा जाए ,
— Adarsh shukla (@mr_adarshshukla) December 18, 2025
उनकी मजबूरी है ,
आज के समय में ऐसा कंटेंट लोग पसन्द कर रहे है ,#NehaKakkar pic.twitter.com/SssQZi5Nzh
यह भी पढे़ं- खेती का टाइम चल रहा है... पाकिस्तान ने फिर रोया सिंधु जलसंधि का रोना, भारत को पत्र लिखकर मांगा जवाब