विश्व कप जीतने के बाद भी ICC रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना को लगा झटका, छिन गया नंबर 1 का ताज

ICC Rankings: भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अपने बल्ले से धमाल मचाया, लेकिन टूर्नामेंट के बाद आईसीसी की ताज़ा वनडे रैंकिंग्स में उन्हें एक बड़ा झटका लगा है.

Even after winning the World Cup Smriti Mandhana shock ICC rankings snatched number 1 crown
Image Source: Social Media

ICC Rankings: भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अपने बल्ले से धमाल मचाया, लेकिन टूर्नामेंट के बाद आईसीसी की ताज़ा वनडे रैंकिंग्स में उन्हें एक बड़ा झटका लगा है. लंबे समय तक वनडे बैटिंग चार्ट में नंबर 1 की कुर्सी संभालने वाली मंधाना अब दूसरे पायदान पर खिसक गई हैं.

दरअसल, साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर नया इतिहास रच दिया है. 814 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लौरा अब वनडे की नई ‘रन क्वीन’ बन गई हैं, जबकि स्मृति 811 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

वर्ल्ड कप में छाया मंधाना का बल्ला, लेकिन रैंकिंग में पीछे रह गईं

भले ही रैंकिंग में उनका ताज छिन गया हो, पर वर्ल्ड कप 2025 में स्मृति का प्रदर्शन लाजवाब रहा. उन्होंने 9 मैचों में 54.25 की औसत से 434 रन ठोके और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. फाइनल मुकाबले में भी मंधाना ने 45 रनों की अहम पारी खेली और शेफाली वर्मा के साथ मिलकर भारत को मज़बूत शुरुआत दिलाई.

लौरा वोलवार्ड का जलवा

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ड ने वर्ल्ड कप में न केवल सबसे ज्यादा रन बनाए बल्कि अपनी टीम को कई मुश्किल हालातों से बाहर निकाला. फाइनल में भारत के खिलाफ लौरा ने शानदार शतक जमाया और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर उभरीं.

रैंकिंग में मामूली फासला, लेकिन कड़ी टक्कर जारी

रैंकिंग में स्मृति और लौरा के बीच फासला बेहद कम है, और आने वाली सीरीज़ में दोनों बल्लेबाज़ों के बीच नंबर 1 की जंग रोमांचक रहने वाली है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाला वक्त इन दो दिग्गज बल्लेबाजों के बीच रन बनाने की दौड़ को देखने का बेहतरीन मौका होगा.

यह भी पढ़ें- कर लो पूरी तैयारी! भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी-20 मैच; जानें लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स