भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप 2025 जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. इस जीत के जश्न को और खास बनाते हुए Tata Motors ने खिलाड़ियों के सम्मान में एक अनोखा ऐलान किया है. कंपनी ने घोषणा की है कि वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हर खिलाड़ी को नई Tata Sierra SUV गिफ्ट की जाएगी. यह उपहार उनकी मेहनत, टीम भावना और देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि के प्रति कंपनी की श्रद्धांजलि होगी.
25 नवंबर को लॉन्च होगी नई Tata Sierra
Tata Motors जल्द ही अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को एक नए अवतार में बाजार में उतारने जा रही है. कंपनी के मुताबिक, यह कार 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी और इसे “नई पीढ़ी की आधुनिक SUV” कहा जा रहा है. नई सिएरा को पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस्ड गाड़ी बनाते हैं.
कंपनी का कहना है कि यह SUV “कम्फर्ट, लक्ज़री और कनेक्टिविटी” के बीच बेहतरीन संतुलन पेश करेगी. इसका डिज़ाइन क्लासिक सिएरा की याद तो दिलाएगा, लेकिन इसमें आधुनिकता और प्रीमियम क्वालिटी का शानदार मेल देखने को मिलेगा.
डिजाइन और इंटीरियर: लग्जरी का अनुभव
नई Tata Sierra SUV को फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ तैयार किया गया है. इसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल, आकर्षक LED हेडलाइट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इंटीरियर में कंपनी ने तीन बड़ी डिजिटल स्क्रीन दी हैं —
इन डिस्प्ले की मदद से ड्राइवर और यात्रियों दोनों को एक हाई-टेक और इंटरएक्टिव अनुभव मिलेगा. SUV में वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग, और JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे हर सफर बेहद आरामदायक हो जाता है.
टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स
टाटा सिएरा को पूरी तरह डिजिटल ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं, जैसे —
SUV में Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) तकनीक दी जाएगी, जो लेन असिस्ट, ऑटो ब्रेकिंग, कोलिजन वार्निंग और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसी सुविधाएँ प्रदान करती है. इसके अलावा, ABS, EBD, ESC, हिल होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसी सुरक्षा प्रणालियाँ भी जोड़ी गई हैं.
हर खिलाड़ी को मिलेगा सिएरा का टॉप मॉडल
टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी 16 खिलाड़ियों को सिएरा का टॉप-एंड वेरिएंट गिफ्ट किया जाएगा. इस टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, और राधा यादव जैसी स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारत को गौरवान्वित किया.
इन खिलाड़ियों के योगदान और मेहनत को सम्मानित करते हुए कंपनी ने कहा कि यह तोहफा सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि उनके जज्बे और उपलब्धियों का प्रतीक है.
टाटा मोटर्स का आधिकारिक बयान
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने इस अवसर पर कहा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिस तरह से वर्ल्ड कप में खेल दिखाया है, उसने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है. यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और सामर्थ्य की जीत है. हमें गर्व है कि हम इन लीजेंड खिलाड़ियों को नई Tata Sierra SUV भेंट कर रहे हैं. यह सम्मान उनके साहस, समर्पण और निरंतर मेहनत को समर्पित है."
ये भी पढ़ें- 'मुनीर सत्ता के लिए कुछ भी करेगा...' पाकिस्तान आर्मी चीफ पर इमरान खान का दावा, बताया अत्याचारी तानाशाह