दिल्ली के महिपालपुर में धमाके की खबर! रैडिसन होटल के पास से आई आवाज, पुलिस ने बता दी घटना की सच्चाई

दिल्ली लाल किले हमले से अभी उभरे भी नहीं थे कि एक और धमाके की आवाज सुनाई दी. जानकारी के अनुसार दिल्ली के रेडीसन होटल के पास धमाके की आवाज सुनाई दी. दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

explosion in Mahipalpur Delhi Radisson Hotel
File Photo

दिल्ली लाल किले हमले से अभी उभरे भी नहीं थे कि एक और धमाके की आवाज सुनाई दी. जानकारी के अनुसार दिल्ली के रेडीसन होटल के पास धमाके की आवाज सुनाई दी. दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है. सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर एक महिला ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया था, जिसके बाद वहां दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची.

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह 9:18 बजे एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनी गई, जिसने आसपास के लोगों में डर और शंका पैदा कर दी. घटना की जानकारी तुरंत फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची टीमों ने पूरी तरह जांच-पड़ताल की और पाया कि यह कोई विस्फोट नहीं, बल्कि एक डीटीसी बस के टायर फटने की आवाज थी.

डीसीपी साउथ वेस्ट ने बताया कि विस्फोट जैसी आवाज़ सुनकर एक व्यक्ति ने पुलिस को कॉल किया. वह गुरुग्राम से दिल्ली आ रहा था और महिपालपुर के रैडिसन होटल के पास तेज आवाज़ सुनकर डर गया. कॉल मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.

स्थानीय पूछताछ में पता चला कि धौला कुआं जा रही डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, जिसकी वजह से जोरदार धमाके जैसी आवाज़ आई. मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई.

फायर ब्रिगेड और पुलिस की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात की गईं. पुलिस और दमकल विभाग ने आसपास के क्षेत्र का सत्यापन किया और सभी संभावित खतरों की जांच की. स्थानीय लोगों और गार्डों से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि यह किसी आतंकी या विस्फोटक घटना का मामला नहीं है.

लाल किले ब्लास्ट के बाद सुरक्षा सतर्कता

इस घटना के एक दिन पहले ही दिल्ली में सुरक्षा का माहौल तनावपूर्ण था. 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे. यह ब्लास्ट फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा पाया गया था, जिसमें कई संदिग्ध डॉक्टर आतंकी गिरफ्तार किए गए थे. इनके कब्जे से लगभग 2,900 किलोग्राम विस्फोटक और कई हथियार बरामद हुए थे.

लाल किले ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी संवेदनशील इलाकों और चौक-चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी थी. इस कारण महिपालपुर जैसी जगहों से आने-जाने वाले वाहनों और लोगों पर पुलिस की नजर कड़ी रही.