FASTag Annual Pass registration: 15 अगस्त 2025 को जब भारत अपनी आज़ादी का 79वां जश्न मना रहा है, ठीक उसी दिन सरकार ने देशवासियों को सफर में आज़ादी का तोहफा दिया है. अब अगर आप अपनी कार से अक्सर नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, FASTag Annual Pass की शुरुआत हो गई है!
इस नए पास की मदद से अब आप पूरे साल भर या 200 ट्रिप्स तक चुनिंदा सड़कों पर बिना किसी टोल शुल्क के यात्रा कर सकते हैं, वो भी सिर्फ ₹3,000 में. लेकिन कई लोगों के मन में इस सुविधा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े 10 जरूरी सवालों के आसान जवाब:
1. इस पास की कीमत क्या है?
यह पास ₹3,000 में मिलेगा, जो 1 साल या 200 ट्रिप्स (जो पहले हो) तक वैध रहेगा.
2. किन सड़कों पर चलेगा ये पास?
यह सुविधा केवल नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर मिलेगी.
स्टेट हाईवे, लोकल बॉडी द्वारा संचालित टोल, मॉल पार्किंग या अन्य जगहों पर फास्टैग से सामान्य चार्ज लिया जाएगा.
3. किन वाहनों को मिलेगा यह पास?
यह सिर्फ नॉन-कमर्शियल प्राइवेट वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन) के लिए उपलब्ध है.
टैक्सी, ट्रक, बस, कमर्शियल गाड़ियां इसके दायरे में नहीं हैं.
4. यह पास कहां से और कैसे खरीदा जा सकता है?
आप इसे केवल दो जगह से खरीद सकते हैं:
NHAI की आधिकारिक वेबसाइट
RajmargYatra मोबाइल ऐप (ध्यान रखें, किसी भी अनजान वेबसाइट या ऐप से न खरीदें)
5. पास कैसे एक्टिवेट होगा?
RajmargYatra ऐप में सिर्फ 3 आसान स्टेप:
"Annual Toll Pass" पर क्लिक करें
गाड़ी का नंबर डालें, OTP डालें
₹3,000 का ऑनलाइन पेमेंट करें
2 घंटे के भीतर पास एक्टिवेट हो जाएगा.
6. क्या नया FASTag खरीदना पड़ेगा?
नहीं, अगर आपके मौजूदा FASTag में सही रजिस्ट्रेशन नंबर जुड़ा है और वह ब्लैकलिस्ट में नहीं है, तो वही फास्टैग चलेगा.
7. क्या यह पास किसी और गाड़ी पर ट्रांसफर किया जा सकता है?
नहीं. यह पास सिर्फ उसी गाड़ी पर मान्य होगा, जिसके लिए खरीदा गया है.
8. क्या चेसिस नंबर वाले फास्टैग पर यह पास मिलेगा?
नहीं. इसके लिए गाड़ी का पूरा रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) फास्टैग में अपडेट होना जरूरी है. चेसिस नंबर से रजिस्टर्ड फास्टैग इस पास के लिए योग्य नहीं है.
9. ट्रिप की गिनती कैसे होगी?
ओपन टोल (जहां एक तरफ टोल होता है): एक दिशा की यात्रा = 1 ट्रिप
क्लोज़्ड टोल (जहां एंट्री-एग्जिट होता है): एक बार यात्रा = 1 ट्रिप
10. पास की राशि FASTag वॉलेट से कटेगी क्या?
नहीं. पास खरीदने के लिए अलग से ₹3,000 का भुगतान करना होगा. FASTag वॉलेट की रकम सामान्य टोल्स पर ही कटेगी.
कुछ और बातें जो जानना जरूरी हैं:
पास वैकल्पिक है, अनिवार्य नहीं.
एक्टिवेट होते ही आपको SMS/नोटिफिकेशन के ज़रिए जानकारी मिल जाएगी.
पूरे साल ट्रैवल करने वालों के लिए ये एक बढ़िया सेविंग ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें- Independence Day 2025: प्रधानमंत्री मोदी तिरंगा फहराएंगे, राष्ट्र को करेंगे संबोधित; जानें कब और कहां देखें लाइव