पाकिस्तानियों पर चढ़ा धुरंधर का नशा, महिला पुलिस ने 'F9LA' गाने पर दिखाया टशन, देखें वायरल VIDEO

भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली फिल्म धुरंधर का जादू अब सरहद पार पाकिस्तान तक पहुंच गया है.

Female officer of Pakistan Police made video on Dhurandhar viral song
Image Source: Social Media

भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली फिल्म धुरंधर का जादू अब सरहद पार पाकिस्तान तक पहुंच गया है. फिल्म के गाने और किरदार वहां के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसी कड़ी में लाहौर से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है, जिसमें खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाली एक महिला फिल्म के वायरल गाने “F9LA” पर अंदाज दिखाती नजर आ रही है.

धुरंधर के गाने “F9LA” पर रील्स और वीडियो बनाने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत के बाद अब पाकिस्तान में भी इस गाने पर लोग वाइब करते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि इस ट्रेंड में अब लाहौर पुलिस से जुड़ी बताई जा रही एक महिला अधिकारी का नाम भी जुड़ गया है.

वीडियो में महिला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने नजर आती है और गाने की बीट पर स्टाइलिश अंदाज में परफॉर्म करती दिखती है.

अक्षय खन्ना के किरदार से इंस्पायर्ड अंदाज

वायरल वीडियो में महिला अधिकारी अभिनेता अक्षय खन्ना के निभाए किरदार ‘रहमान डकैत’ से प्रेरित अंदाज में दिखाई देती है. वह काले रंग का शॉल कंधे पर डालकर वही रौब और टशन दिखाती है, जो फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार की पहचान बन चुका है.

इस स्टाइल ने दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लिया और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

तीन अलग-अलग वीडियो किए गए पोस्ट

जानकारी के मुताबिक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर धुरंधर से जुड़े कुल तीन वीडियो अपलोड किए हैं. तीनों वीडियो में वह अलग-अलग अंदाज में एक्टिंग और एक्सप्रेशन देती नजर आती हैं. इन क्लिप्स में उनके हाव-भाव और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर यूजर्स जमकर चर्चा कर रहे हैं.

अधिकारी होने पर उठे सवाल

हालांकि सोशल मीडिया पर यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि महिला वास्तव में लाहौर पुलिस की सेवारत अधिकारी हैं या नहीं. कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में दावा किया है कि वह पहले पुलिस विभाग से जुड़ी थीं, लेकिन पिछले साल उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था. इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की हो रही तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद महिला की खूबसूरती, कॉन्फिडेंस और कैमरे के सामने सहजता की जमकर तारीफ हो रही है. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स उनके अंदाज की सराहना करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग फिल्म धुरंधर के गानों की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता पर भी हैरानी जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'सक्सेस अक्षय खन्ना के सिर चढ़ गई है...' प्रोड्यूसर ने 'दृश्यम 3' छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, भेजा नोटिस