India-Pakistan Ceasefire: LoC पर गोलीबारी, 12 भारतीयों की मौत

7 मई, 2025 को भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक पूंछ और तंगधार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अंधाधुंध गोलीबारी की गई, जिसमें चार बच्चों समेत 12 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई.

Firing on LoC 12 Indians killed

जम्मू-कश्मीर: 7 मई, 2025 को भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक पूंछ और तंगधार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अंधाधुंध गोलीबारी की गई, जिसमें चार बच्चों समेत 12 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई.

यह घटना उस वक्त घटी जब भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. पाकिस्तान की सेना ने इस जवाबी कार्रवाई में सैन्य ठिकानों को नजरअंदाज कर आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.