Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना विशेष महत्व होता है. चैत्र माह से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. इसी के साथ चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होता है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर उनकी आराधना करते हैं.
कई लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कुछ भक्त केवल पहले दिन और अष्टमी का उपवास करते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि साल 2026 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और घट स्थापना का शुभ समय क्या रहेगा.
कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि
साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाई जाएगी. नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू होता है. पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा. इसी दिन से नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा.
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
अगर कोई भक्त इस समय कलश स्थापना नहीं कर पाता, तो वह अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे के बीच भी यह पूजा कर सकता है.
पहले दिन ऐसे लें व्रत का संकल्प
कलश स्थापना की विधि
धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से कलश स्थापना करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सक्रिय हुआ भारत, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से तीसरी बार की बातचीत