बाघ जैसी धारियों वाली मछली ने मचाई हलचल, विदेशी प्लेको कैटफिश का खतरनाक आगमन!

Fish with tiger-like stripes created a stir

बीजापुर: बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के अर्जुनल्ली गांव में एक अजीबोगरीब मछली का मिलना आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. इस मछली का रूप और संरचना इतनी विचित्र है कि देखने वालों को समझ नहीं आ रहा कि यह कौन सी प्रजाति की मछली हो सकती है. विशेष रूप से, इसका सी-सेक्शन नुमा मुंह और बाघ जैसी धारियां इसे बाकी मछलियों से बिल्कुल अलग बनाती हैं. मछली की पहचान बाद में 'प्लेको फिश' (Plecostomus) के रूप में हुई, जो मूल रूप से दक्षिण अमेरिका की जल धाराओं में पाई जाती है. लेकिन यह मछली अब भारत के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मिल चुकी है, और यह स्थानीय जैवविविधता के लिए खतरे की घंटी बन सकती है.