कभी-कभी छोटी से छोटी चीज़ भी बड़े बदलाव ला सकती है, और गोल्फ कोर्स पर हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. अमेरिका में एक ब्रिटिश गोल्फर, टॉमी फ्लीटवुड की किस्मत को एक मक्खी ने चमका दिया. इस अजीबोगरीब घटना ने गोल्फ की दुनिया को हिलाकर रख दिया, और टॉमी ने न सिर्फ BMW चैंपियनशिप जीत ली, बल्कि 2 मिलियन डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) का इनाम भी अपने नाम किया. आइए इस चमत्कारी घटना के बारे में जानते हैं.
किस्मत का खेल
यूएसए के मैरीलैंड स्थित केव्स वैली गोल्फ क्लब में एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसका अंत सिर्फ एक शॉट की वजह से अद्वितीय बन गया. फाइनल राउंड में ब्रिटिश गोल्फर टॉमी फ्लीटवुड ने दमदार शुरुआत की और पार 4 सेकंड होल में बर्डी लगाया. हालांकि, उनका शॉट होल के करीब जाकर रुक गया, और टॉमी को लगा कि अब मैच उनके हाथ से जा चुका है. लेकिन फिर हुआ चमत्कार. होल के पास अटकी बॉल के ऊपर एक मक्खी आई और उसने बॉल पर बैठते हुए उसे होल में धकेल दिया. यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
कैमरा फुटेज ने दिखाया सच
टॉमी फ्लीटवुड की जीत के बाद, सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया कि क्या सच में एक मक्खी बॉल को हिला सकती है? पहले तो मक्खी का कोई पता नहीं चला, लेकिन जब कैमरे की फुटेज को ध्यान से देखा गया, तो यह साफ नजर आया कि मक्खी ने बॉल पर बैठकर उसे होल में गिरने में मदद की. यह चमत्कार गोल्फर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि पीडीए के 10 सेकंड के नियम के तहत उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया.
इनाम में 17 करोड़ रुपये
मक्खी की वजह से टॉमी फ्लीटवुड ने BMW चैंपियनशिप जीती और उन्हें कुल 2 मिलियन डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) का इनाम मिला. इसमें से 728,750 डॉलर की प्राइज मनी और 1.45 मिलियन डॉलर का बोनस शामिल था. इस शानदार जीत के साथ, टॉमी फेडएक्स कप रैंकिंग में 5वीं से चौथी रैंक पर पहुंच गए. सोशल मीडिया पर इस जीत को लेकर बहस शुरू हो गई कि क्या सच में एक मक्खी इतनी ताकत रखती है कि वह बॉल को होल में गिरा दे.
क्या मक्खी सच में बॉल को हिला सकती है?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मक्खी का वजन लगभग 1 मिलीग्राम होता है, जबकि बॉल का वजन इससे कहीं ज्यादा होता है. इसके बावजूद, न्यूयॉर्क सिटी कॉलेज के प्रोफेसर मिचियो काकू ने इस पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि फिजिक्स में "टिपिंग पॉइंट" नामक एक कॉन्सेप्ट होता है, जिसमें बड़ी चीज़ों को हल्का सा झटका भी गिरा सकता है. इस आधार पर, यह मानना असंभव नहीं है कि मक्खी की वजह से बॉल होल में गिर सकती है. इसके अलावा, हवा या जमीन में किसी हलचल से भी बॉल को होल में गिरने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: धीरे-धीरे बुझने लगेगा सूरज का उजाला, धरती पर छा जाएगा घना अंधेरा.. बाबा वेंगा ने बताया कैसे खत्म होगी दुनिया