Weather Update: उत्तर भारत में कोहरा और ठंड की मार, दिल्ली-UP-हिमाचल में विजिबिलिटी जीरो

Fog and cold in North India Zero visibility in Delhi UP Himachal

Weather Update: शनिवार, 17 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी है. बारिश न होने के बावजूद कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है. सुबह और देर रात को कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो रही है, जबकि दोपहर के समय निकलने वाली धूप कुछ राहत जरूर दे रही है.