Friday OTT-Theatre Release: आज यानी शुक्रवार, 15 मई को थिएटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट की भरमार है. क्राइम थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और सस्पेंस तक, हर मूवी और सीरीज इस वीकेंड को रोमांचक बनाने के लिए तैयार है. चाहे आप सिनेमाघरों का अनुभव लेना चाहें या घर बैठे नई फिल्में और शो देखना चाहें, आज हर किसी के लिए कुछ न कुछ है.
थिएटर की नई रिलीज़
पति पत्नी और वो दो: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह रोमांटिक कॉमेडी आज थिएटर्स में रिलीज़ हो गई है. फिल्म में प्रजापति नामक फॉरेस्ट ऑफिसर की जिंदगी में तीन महिलाओं के बीच उलझन को दिखाया गया है.
आखिरी सवाल: संजय दत्त की यह फिल्म आरएसएस के 100 साल की यात्रा पर आधारित है और भारत के ऐतिहासिक घटनाओं में संगठन के योगदान पर केंद्रित है.
आई आई जेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज़: हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक बड़े कॉलेज में अचानक जॉम्बी का हमला और उसके बाद के रोमांचक सीन दिखाए गए हैं.
बिली इलिश: हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट- द टूर: पॉप स्टार बिली इलिश के वर्ल्ड टूर पर आधारित यह 3D फिल्म जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित है और आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है.
ओटीटी पर नए धमाके
कर्तव्य: सैफ अली खान के इर्द-गिर्द घूमती यह थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है, जिसमें उनकी भूमिका झमली थाने के ईमानदार SHO पवन मलिक की है.
इंस्पेक्टर अविनाश 2: जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ हुई इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज में रणदीप हुड्डा सुपर-कॉप अविनाश मिश्रा की भूमिका में हैं.
एग्जाम: यह तमिल क्राइम थ्रिलर अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, जिसमें एक युवती पेपर लीक नेटवर्क में घुसपैठ करने का साहस करती है.
बर्लिन एंड द लेडी विद अर्माइन: नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई यह ड्रामा चोरी के मास्टर प्लान और रोमांचक घटनाओं पर आधारित है.
द वंडरफूल्स: सुपरहीरो के-ड्रामा में 1999 की कहानी दिखाई गई है, जिसमें कुछ सामान्य शहरवासियों को सुपरपावर मिल जाती है और वे खलनायकों से लड़ते हैं.
द क्रैश: 2023 के मैकेन्ज़ी शिरिला मामले पर आधारित क्राइम डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर आज उपलब्ध है. यह तेज़ रफ़्तार कार दुर्घटना की जांच और उसके रहस्यों पर केंद्रित है.
ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अब तक की इतनी कमाई