UPI, PAN से लेकर ATM तक... 1 जून से बदल गए कई नियम, जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर

UPI New Rules 2026: 1 जून 2026 से देशभर में बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सेवाओं से जुड़े कई नए नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो रोजाना UPI, ATM, बैंकिंग ऐप और ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं.

From UPI PAN to ATM Many rules have changed from June 1 know what will be the impact on your life
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

UPI New Rules 2026: 1 जून 2026 से देशभर में बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सेवाओं से जुड़े कई नए नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो रोजाना UPI, ATM, बैंकिंग ऐप और ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. सरकार और संबंधित संस्थाओं का उद्देश्य डिजिटल लेनदेन को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है.

UPI पेमेंट में बढ़ी सुरक्षा

अब UPI से पैसे भेजने से पहले सामने वाले व्यक्ति का बैंक खाते में दर्ज असली नाम दिखाई देगा. यह सुविधा QR कोड स्कैन करने, मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए भुगतान करने पर भी काम करेगी. इससे गलत खाते में पैसे जाने और फर्जीवाड़े की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी. अब यूजर आसानी से पहचान सकेंगे कि पैसा सही व्यक्ति को भेजा जा रहा है या नहीं.

PAN कार्ड नियमों में बदलाव

पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. अब कुछ मामलों में नकद जमा को लेकर पहले की तुलना में राहत दी गई है. वहीं बड़े वित्तीय लेनदेन में PAN कार्ड की जरूरत पहले की तरह बनी रहेगी. प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से जुड़े लेनदेन की रिपोर्टिंग सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का मकसद वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ाना और निगरानी को मजबूत करना है.

ATM इस्तेमाल करना हो सकता है महंगा

कई बैंक ATM सेवाओं से जुड़े शुल्क में बदलाव कर सकते हैं. फ्री ट्रांजैक्शन की तय सीमा पूरी होने के बाद कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट जैसी सेवाओं पर पहले से ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है. हालांकि हर बैंक के नियम अलग हो सकते हैं, इसलिए ग्राहकों को अपने बैंक की जानकारी पर नजर रखनी चाहिए.

PF निकालना होगा आसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही PF निकासी को और आसान बनाने की तैयारी में है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारी UPI के जरिए सीधे अपने खाते में PF का पैसा प्राप्त कर सकेंगे. इससे लंबी प्रक्रिया और इंतजार कम होगा. इस सुविधा से PF निकालना पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा.

रेलवे यात्रियों के लिए भी अपडेट

रेलवे ने भी कुछ सेवाओं में बदलाव किया है. दक्षिण रेलवे ने चेन्नई और आसपास के कई रूटों पर चलने वाली 200 से ज्यादा लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे ऐप, स्टेशन डिस्प्ले बोर्ड या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया टाइम टेबल जरूर जांच लें.

क्यों जरूरी हैं ये बदलाव?

इन नए नियमों का मकसद डिजिटल सुरक्षा बढ़ाना, ऑनलाइन धोखाधड़ी को कम करना और लोगों को बेहतर बैंकिंग व डिजिटल सेवाएं देना है. अगर आप UPI, ATM, PAN कार्ड, PF या ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो इन बदलावों की जानकारी रखना आपके लिए जरूरी है.

ये भी पढ़ें- ईरान की रडार-ड्रोन साइट्स पर US का हमला, IRGC ने अमेरिकी बेस को बनाया निशाना, फिर छिड़ेगी भीषण जंग?