IPL 2026 Top-10 Records: IPL 2026 का सीजन कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स का गवाह बना. इस सीजन में जहां विराट कोहली और सुनील नरेन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने बड़े मुकाम हासिल किए, वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. टीमों के प्रदर्शन में भी कई नए कीर्तिमान बने. आइिए जानते हैं IPL 2026 के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में.
विराट कोहली ने पूरे किए 9000 रन
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में 9 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
सुनील नरेन ने खेले 200 मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन आईपीएल में बतौर विदेशी खिलाड़ी 200 से ज्यादा मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने. इस सूची में कीरोन पोलार्ड 189 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
पंजाब किंग्स ने किया सबसे बड़ा रन चेज
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया. टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 264/4 रन बनाकर जीत हासिल की. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड पंजाब के नाम ही था.
पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने शमी
मोहम्मद शमी आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. वह 6 बार यह कारनामा कर चुके हैं. जोफ्रा आर्चर 5 बार पहली गेंद पर विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं.
सभी 10 टीमों के खिलाड़ियों ने लगाए शतक
यह IPL इतिहास का पहला सीजन रहा, जिसमें सभी 10 टीमों के खिलाड़ियों ने कम से कम एक शतक जरूर लगाया.
पहली बार सभी टीमों के कप्तान भारतीय रहे
IPL 2026 में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों ने संभाली. सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं थे, इसलिए ईशान किशन ने टीम की कमान संभाली.
वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में 500 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए.
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 53 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. ओवरऑल रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे.
एक सीजन में सबसे ज्यादा 100 रन की साझेदारियां
IPL 2026 में कुल 33 बार 100 रनों से ज्यादा की साझेदारियां हुईं. इससे पहले IPL 2024 में 27 और IPL 2023 में 24 शतकीय साझेदारियां देखने को मिली थीं. सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा बार बनाए 200 रन सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 में 9 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया. टीम ने गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने IPL 2025 में 8 बार 200 स्कोर खड़ा किया था.
ये भी पढ़ें- इंडिया फर्स्ट... रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, मार्को रुबियो के सामने जयशंकर ने दे दिया साफ जवाब