सैमसंग की Galaxy S26 सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अगले साल जनवरी या फरवरी में इस सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है, और खासतौर पर Galaxy S26 Ultra को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. हाल ही में आई एक ताजा लीक ने इस फोन के बारे में कई अहम जानकारी दी है, जिससे साफ हो गया है कि यह फोन बेहद आकर्षक अपग्रेड्स के साथ आ रहा है. आइए, जानते हैं कि Galaxy S26 Ultra में क्या-क्या खास फीचर्स मिलने वाले हैं.
चिपसेट से लैस होगा Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra में सबसे शक्तिशाली चिपसेट, Snapdragon 8 Elite Gen 5 का उपयोग किया जाएगा. यह चिपसेट Galaxy S26 Ultra को सभी मार्केट्स में मिलेगा. जबकि सीरीज के अन्य डिवाइस को उनके बाजार के हिसाब से Exynos या Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है. यह चिपसेट फोन की प्रोसेसिंग स्पीड और परफॉर्मेंस को काफी बढ़ा देगा, जिससे यूजर्स को एक स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिलेगा.
बेहतर चार्जिंग स्पीड और Qi2 सपोर्ट
Galaxy S26 Ultra में चार्जिंग स्पीड को भी अपग्रेड किया जाएगा. यह फोन अब 60W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जबकि पिछले मॉडल S25 Ultra में सिर्फ 45W चार्जिंग का सपोर्ट था. इससे यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का अनुभव मिलेगा. इसके अलावा, फोन में Qi2 सपोर्ट भी होगा, जिससे इसे पावर बैंक, मैग्नेटिक चार्जिंग स्टैंड और कार माउंट जैसी डिवाइस पर भी चार्ज किया जा सकेगा. यह एक बड़ा अपग्रेड है, जो सैमसंग के यूजर्स को अधिक सुविधा प्रदान करेगा.
नया डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले
Galaxy S26 Ultra के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं. इसके कॉर्नर्स पहले से ज्यादा राउंडेड होंगे और नया कैमरा आईलैंड भी मिलने की संभावना है. इसके अलावा, सैमसंग इस फोन में एक प्राइवेसी डिस्प्ले भी देगी, जिससे यूजर के आसपास बैठे लोग स्क्रीन पर जो भी कंटेंट देख रहे हैं, उसे देख नहीं पाएंगे. यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी होगा जब आप पब्लिक प्लेस पर अपने फोन का इस्तेमाल कर रहे हों और आपको अपनी प्राइवेसी की चिंता हो.
मेन कैमरा: 200MP और बड़ा F/1.4 अपर्चर
Galaxy S26 Ultra में 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जो F/1.4 अपर्चर के साथ आएगा. यह बड़ा अपर्चर अधिक रोशनी को कैप्चर करेगा, जिससे कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटोज क्लिक की जा सकेंगी. इसके अलावा, इस फोन के चीनी वेरिएंट में फुल सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को एक नई कनेक्टिविटी एक्सपीरियंस मिलेगा.
ये भी पढ़ें: सावधान! क्रिसमस के नाम पर मत कटवा लेना अपनी जेब, एक गलती कर देगी कंगाल, जानें स्कैम से कैसे बचें