अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया नहीं... इस देश में खेला जाता है सबसे ज्यादा जुआ? नाम जानकर नहीं होगा यकीन

World Biggest Gambling Countries: भारत में दिवाली का मौका हो और घरों में पत्तों की गूंज न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह पारिवारिक परंपरा बन चुकी है, जहां लोग साथ बैठकर मनोरंजन के साथ-साथ किस्मत आजमाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई देशों में जुआ सिर्फ एक ताश का खेल नहीं, बल्कि एक बिलियन डॉलर इंडस्ट्री और संस्कृति का हिस्सा बन चुका है?

Gambling on Diwali 2025 Top countries where its a major industry Macau USA Singapore Australia
Image Source: Internet

World Biggest Gambling Countries: भारत में दिवाली का मौका हो और घरों में पत्तों की गूंज न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह पारिवारिक परंपरा बन चुकी है, जहां लोग साथ बैठकर मनोरंजन के साथ-साथ किस्मत आजमाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई देशों में जुआ सिर्फ एक ताश का खेल नहीं, बल्कि एक बिलियन डॉलर इंडस्ट्री और संस्कृति का हिस्सा बन चुका है? चलिए, एक नजर डालते हैं उन देशों पर जहां जुआ सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गंभीर आर्थिक और सामाजिक गतिविधि बन चुका है.

मकाओ: एशिया की जुआ राजधानी

मकाओ को यूं ही “एशिया का लास वेगास” नहीं कहा जाता. यहां का कैसीनो उद्योग इतना तेजी से बढ़ा है कि इसने लास वेगास को भी पीछे छोड़ दिया. मकाओ की सालाना जुआ कमाई कई बार अमेरिकी जुआ केंद्रों से कहीं ज्यादा होती है. यह शहर न केवल एशिया बल्कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा कैसिनो हब बन चुका है, जहां जुआ पर्यटन का मुख्य केंद्र है.

अमेरिका: लास वेगास से अटलांटिक सिटी तक जुए का साम्राज्य

अमेरिका में जुए की जड़ें गहरी हैं. लास वेगास और अटलांटिक सिटी जैसे शहरों को जुए की दुनिया का मक्का कहा जा सकता है. यहां सिर्फ कैसीनो ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स बेटिंग, पोकर टूर्नामेंट्स और ऑनलाइन जुए का भी बड़ा मार्केट है. अमेरिकी समाज में जुआ एक स्वीकार्य सामाजिक गतिविधि बन चुका है और इसका बड़ा असर वहां की अर्थव्यवस्था पर भी देखा जा सकता है.

सिंगापुर: एलीट क्लास का एशियन गेमिंग डेस्टिनेशन

पिछले कुछ वर्षों में सिंगापुर ने अपने गेमिंग और कैसीनो उद्योग को तेजी से बढ़ावा दिया है. Marina Bay Sands और Resorts World Sentosa जैसे इंटरनेशनल स्तर के कैसीनो यहां के टूरिज़्म और जुए दोनों को नई ऊंचाई दे रहे हैं. सिंगापुर अब मकाओ के बाद एशिया का दूसरा बड़ा जुआ केंद्र बनकर उभरा है.

यूनाइटेड किंगडम: परंपरा और तकनीक का मेल

यूके में जुए को लेकर नज़रिया काफी पुराना और स्वीकार्य है. कैसिनो, बिंगो, और तेजी से बढ़ता ऑनलाइन जुआ उद्योग इसे एक बड़े जुआ हब में तब्दील कर रहा है. लंदन और स्कॉटलैंड के प्रमुख कैसीनो इसकी लोकप्रियता के गवाह हैं. ब्रिटेन में जुए को नियमों के दायरे में लाकर एक नियमित इंडस्ट्री के रूप में देखा जाता है.

ऑस्ट्रेलिया: हर पब में चलता है 'पोकिज़' का खेल

ऑस्ट्रेलिया में जुआ आम जीवन का हिस्सा है. यहां हर दूसरे पब में स्लॉट मशीन (जिन्हें लोकल भाषा में "पोकिज़" कहा जाता है) मिल जाएंगी. टेबल गेम्स से लेकर स्पोर्ट्स बेटिंग तक, ऑस्ट्रेलियाई लोग जुए के लगभग हर रूप में भाग लेते हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुआ ऑस्ट्रेलिया की GDP में अहम योगदान देता है.

इटली: कला, फैशन और जुए का संगम

इटली में जुए को सामाजिक स्वीकार्यता हासिल है. लॉटरी, स्पोर्ट्स बेटिंग, और पारंपरिक कैसीनो यहां के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा हैं. वेनिस और मिलान जैसे शहरों में बड़े और ऐतिहासिक कैसीनो मौजूद हैं, जो न केवल जुआ प्रेमियों को आकर्षित करते हैं बल्कि टूरिस्ट्स के लिए भी बड़ी वजह हैं.

कनाडा: तेजी से बढ़ता ऑनलाइन जुआ बाजार

कनाडा ने हाल के वर्षों में जुए के डिजिटल स्वरूप को काफी बढ़ावा दिया है. ऑनलाइन कैसीनो, लॉटरी, और पोकर जैसे गेम्स यहां तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. सरकार द्वारा नियंत्रित यह सेक्टर अब देश के आर्थिक विकास में योगदान दे रहा है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ की काट निकालने बैठी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, अगले पांच साल का रोडमैप होगा तय