घर से कूड़ा उठवाना है तो भरने होंगे पैसे, हर महीने MCD को देना होगा इतना शुल्क

अब दिल्ली के लाखों लोगों को अपने घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठवाने के लिए शुल्क देना होगा. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने यह शुल्क संपत्ति टैक्स के साथ जोड़कर वसूलने का फैसला किया है. यह शुल्क ऑनलाइन टैक्स भुगतान के दौरान अपने आप शामिल होगा और इसकी न्यूनतम राशि 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति माह तक होगी.

घर से कूड़ा उठवाना है तो भरने होंगे पैसे, हर महीने MCD को देना होगा इतना शुल्क
Image Source: Social Media

अब दिल्ली के लाखों लोगों को अपने घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठवाने के लिए शुल्क देना होगा. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने यह शुल्क संपत्ति टैक्स के साथ जोड़कर वसूलने का फैसला किया है. यह शुल्क ऑनलाइन टैक्स भुगतान के दौरान अपने आप शामिल होगा और इसकी न्यूनतम राशि 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति माह तक होगी. हालांकि, इस फैसले पर राजनीतिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया है.

यह नियम 2016 से लागू है

नगर निगम अधिकारियों ने यह निर्णय सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 के तहत लिया है, जो 8 अप्रैल 2016 को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लागू किया गया था. दिल्ली सरकार ने जनवरी 2018 में उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इस बारे में अधिसूचना जारी की थी. इसके बाद, उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों ने 2019 और 2020 में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, और अब यह व्यवस्था लागू कर दी गई है.

कूड़ा उठवाने के लिए शुल्क दरें

इस नियम के तहत कूड़ा उठवाने का शुल्क संपत्ति के आकार और उपयोग के आधार पर तय किया गया है. उदाहरण के लिए:

  • 50 वर्ग मीटर तक के आवासीय मकानों पर 50 रुपये प्रति माह
  • 50 से 200 वर्ग मीटर तक के मकानों पर 100 रुपये प्रति माह
  • 200 वर्ग मीटर से अधिक पर 200 रुपये प्रति माह शुल्क लिया जाएगा.
  • इसके अलावा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे दुकानों, ढाबों, होटलों, रेस्तरां, गेस्ट हाउस, कोचिंग सेंटर और क्लिनिक से कूड़ा उठवाने के लिए 100 से लेकर 5000 रुपये तक मासिक शुल्क लिया जाएगा.

दुकान और खाने-पीने की जगह के लिए शुल्क

दुकान और खाने-पीने की जगह के लिए 500 रुपये प्रति माह, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के लिए 2000 रुपये प्रति माह हॉस्टल और रेस्टोरेंट के लिए शुल्क
50 सीट वाले रेस्टोरेंट के लिए 2000 रुपये प्रति माह. 50 से अधिक सीट वाले रेस्टोरेंट के लिए 3000 रुपये प्रति माह होटल और बैंक के लिए शुल्क
सामान्य होटल के लिए 2000 रुपये प्रति माह, 3 स्टार होटल के लिए 3000 रुपये प्रति माह, 3 स्टार से अधिक होटल के लिए 5000 रुपये प्रति माह
बैंक और कोचिंग सेंटर के लिए 2000 रुपये प्रति माह, क्लीनिक और अस्पताल के लिए शुल्क, क्लीनिक और लैब (50 बेड तक) के लिए 2000 रुपये प्रति माह, 50 बेड से अधिक वाले क्लीनिक, अस्पताल और लैब के लिए 4000 रुपये प्रति माह, विशेष उद्योग और विवाह पार्टी हॉल के लिए शुल्क, लघु और कुटीर उद्योग (केवल जोखिमपूर्ण कचरा) के लिए 3000 रुपये प्रति माह, विवाह पार्टी हॉल के लिए 5000 रुपये प्रति माह