Breaking News: लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Garib Rath train going from Ludhiana to Delhi catches fire

Garib Rath Train Caught Fire: लुधियाना से दिल्ली की ओर जा रही गरीब रथ ट्रेन में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास अचानक आग लगने की घटना में बड़ी अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. उस वक्त ट्रेन सरहिंद क्रॉस कर रही थी, और उसमें सवार कई यात्री विशेषकर लुधियाना के घबराकर अपने सामान छोडकर बाहर भागे.