केमिकल नहीं, चायपत्ती से पाएं प्राकृतिक काले और चमकदार बाल; जानें कैसे करें इस्तेमाल

Natural Hair Color: आजकल बालों का सफेद होना सिर्फ उम्र की निशानी नहीं, बल्कि तनाव, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स का भी नतीजा है. लोग झटपट हल निकालने के लिए हेयर डाई का सहारा लेते हैं, लेकिन उनमें मौजूद अमोनिया और दूसरे तेज केमिकल्स बालों को धीरे-धीरे रूखा, कमजोर और बेजान बना देते हैं.

Get naturally black and shiny hair with tea leaves not chemicals learn how to use them
Image Source: Freepik

Natural Hair Color: आजकल बालों का सफेद होना सिर्फ उम्र की निशानी नहीं, बल्कि तनाव, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स का भी नतीजा है. लोग झटपट हल निकालने के लिए हेयर डाई का सहारा लेते हैं, लेकिन उनमें मौजूद अमोनिया और दूसरे तेज केमिकल्स बालों को धीरे-धीरे रूखा, कमजोर और बेजान बना देते हैं.

अगर आप भी अपने बालों को बिना किसी नुकसान के प्राकृतिक रूप से काला और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो चायपत्ती वाला यह घरेलू नुस्खा आपके बहुत काम का है.
जी हां! वही चायपत्ती जो हर रसोई में मिलती है, वह न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि आपके बालों को भी गहराई से पोषण देकर उनका रंग नेचुरली डार्क कर सकती है.

चायपत्ती से हेयर कलर बनाने की विधि

सामग्री:

  • 4-5 बड़े चम्मच पत्तेदार चायपत्ती
  • 2 कप पानी
  • (वैकल्पिक) 1-2 दालचीनी की स्टिक या 3-4 लौंग
  • (यदि गहरा रंग चाहिए) 1 चम्मच कॉफी पाउडर

बनाने का तरीका:

  • पानी में चायपत्ती डालकर तब तक उबालें जब तक पानी का रंग गहरा ब्राउन न हो जाए.
  • चाहें तो इसमें दालचीनी या लौंग डाल सकते हैं, इससे खुशबू भी बेहतर होगी.
  • अब इस काढ़े को ठंडा होने दें और छान लें.
  • तैयार लिक्विड को स्प्रे बॉटल या कटोरे में भर लें, और हो गया नेचुरल हेयर कलर तैयार!

लगाने का तरीका

  • बालों को हल्का गीला करें ताकि कलर अच्छे से बैठ सके.
  • चायपत्ती का काढ़ा बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं, आप रुई, ब्रश या स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • कलर लगाने के बाद शॉवर कैप पहन लें और 30-40 मिनट तक छोड़ दें.
  • फिर सिर्फ पानी से बाल धो लें. इस दिन शैंपू करने से बचें ताकि कलर बना रहे.

नियमित इस्तेमाल के फायदे

पहली बार में रंग बहुत गहरा नहीं दिखेगा, लेकिन हफ्ते में 2-3 बार उपयोग करने पर फर्क साफ दिखेगा. चायपत्ती में मौजूद टैनिन्स बालों को नेचुरल ब्राउन-काला रंग देते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को झड़ने से बचाते हैं और स्कैल्प को पोषण देते हैं. कॉफी मिलाने से रंग और गहरा होता है, जो सफेद बालों को बेहतर ढंग से ढकता है.

कुछ जरूरी सावधानियां

पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी की कोई संभावना न रहे. हर बार ताजा काढ़ा ही इस्तेमाल करें, पुराना काढ़ा असरदार नहीं रहेगा. अगर आप हाल ही में केमिकल डाई लगा चुके हैं, तो इस नुस्खे को अपनाने से पहले कुछ दिन रुकें.

यह भी पढ़ें- भारत-फ्रांस की डील से डरा अमेरिका! Safran के सामने GE ने टेके घुटने, धड़ाधड़ शुरू हुई इंजन की सप्लाई