Gold Price: मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,283 रुपए महंगा होकर करीब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है. इससे पहले इसकी कीमत करीब 1.47 लाख रुपए थी.
वहीं, चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 3,215 रुपए बढ़कर लगभग 2.31 लाख रुपए हो गई है. पहले यह करीब 2.28 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास थी.
अलग-अलग शहरों में दाम क्यों बदलते हैं?
सोना-चांदी के दाम हर शहर में थोड़े अलग हो सकते हैं. इसके पीछे कई वजहें होती हैं:
इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी
साल 2026 में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. सोना इस साल करीब 14,696 रुपए तक महंगा हो चुका है. चांदी करीब 608 रुपए बढ़ी है. 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.48 लाख रुपए हो गया है.
वहीं चांदी 2.30 लाख रुपए से बढ़कर 2.31 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है. हालांकि बीच में कीमतों में गिरावट भी आई थी. पहले सोना और चांदी ने ऊंचे स्तर छुए थे, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण दाम नीचे आए.
सरकार के नए नियम का असर
सरकार ने सोने, चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है. अब विदेश से गहने मंगाने के लिए खास अनुमति या लाइसेंस लेना जरूरी होगा. यह फैसला विदेश व्यापार महानिदेशालय ने लिया है, ताकि नियमों का गलत इस्तेमाल रोका जा सके. इसका असर बाजार में सप्लाई पर पड़ा है और कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.
सोना खरीदते समय रखें ध्यान
अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो ये दो बातें जरूर ध्यान रखें:
ये भी पढ़ें- LPG संकट के बीच उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, गैस सिलेंडर पर मिल रही ₹300 की सब्सिडी