Gold Silver Price Prediction 2026: कब गिरेगी चांदी की कीमत? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ये बड़ी बात

Gold Silver Price Prediction When will the price of silver fall

Gold Silver Rate Today : वैश्विक राजनीति में बढ़ती अनिश्चितता का असर एक बार फिर सीधे सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों और उस पर यूरोपीय देशों की कड़ी आपत्ति ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है. निवेशकों ने एक बार फिर सुरक्षित निवेश का रुख किया, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी को मिला. इसी वजह से 20 जनवरी 2025 को कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया और चांदी ने तो नया इतिहास ही रच दिया.

भारत में चांदी पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई, जबकि सोना भी अपने ऑलटाइम हाई के आसपास कारोबार करता नजर आया. आइए जानते हैं MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार और देश के बड़े शहरों में आज के ताजा भाव क्या रहे.