GPay Customer Care Number: अगर आप रोजाना के खर्चों के लिए UPI पेमेंट का उपयोग करते हैं, तो कभी न कभी आपको पेमेंट अटकने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. खासकर Google Pay यूजर्स के बीच यह समस्या आम है. पेमेंट अटक जाना और पैसे खाते से कट जाना चिंता का विषय हो सकता है. ऐसी स्थिति में सही और भरोसेमंद कस्टमर केयर नंबर का होना बेहद जरूरी है, ताकि आप बिना किसी झंझट के अपनी समस्या का समाधान कर सकें.
सिर्फ ऑफिशियल नंबर पर ही भरोसा करें
आज के डिजिटल युग में फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. कई बार गूगल सर्च में ऐसे नकली नंबर दिख जाते हैं जो कि धोखाधड़ी के लिए बनाए गए होते हैं. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप Google Pay की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही कस्टमर केयर नंबर लें. गूगल की कस्टमर केयर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में सेवा प्रदान करती है, जिससे आपको अपनी भाषा में सहायता मिल सके.
Google Pay हेल्पलाइन नंबर कैसे पाएं?
Google Pay कस्टमर केयर का टोल-फ्री नंबर
आप सीधे टोल-फ्री नंबर 1-800-419-0157 पर कॉल करके Google Pay की सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं. यह नंबर Google Pay की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप दोनों पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: Netflix के पीछे हाथ धोकर पड़ गए एलन मस्क, आखिर क्यों कर रहे सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने की अपील?