Google Pixel 10 पर धमाकेदार डिस्काउंट, धड़ल्ले से गिरी कीमत, ऐसे उठाएं डील का फायदा

Google Pixel 10 Price Cut: अगर आप अपने अगले स्मार्टफोन के लिए गूगल के फ्लैगशिप डिवाइस Pixel 10 को लेकर सोच रहे थे, तो यह वक्त आपके लिए सबसे अच्छा है. इस समय फोन पर एक आकर्षक डिस्काउंट ऑफर चल रहा है.

Google Pixel 10 Price Cut discount offer deal on amazon
Image Source: Social Media

Google Pixel 10 Price Cut: अगर आप अपने अगले स्मार्टफोन के लिए गूगल के फ्लैगशिप डिवाइस Pixel 10 को लेकर सोच रहे थे, तो यह वक्त आपके लिए सबसे अच्छा है. इस समय फोन पर एक आकर्षक डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, जिससे आप इसे बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं. अगर आप एकदम क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ एक स्मार्टफोन की तलाश में थे, तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा. 

Google Pixel 10 के फीचर्स

Google Pixel 10 में आपको मिलती है 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसका मतलब है कि धूप में भी स्क्रीन पर हर चीज़ साफ दिखाई देगी. इसके अलावा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन इस फोन की स्क्रीन को और ज्यादा मजबूती देता है. अंदर की बात करें तो, Pixel 10 में गूगल का खुद का Tensor G5 चिपसेट है, जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

कैमरे की बात करें, तो इस फोन में आपको रियर पर 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. फ्रंट कैमरे में 10.5MP का लेंस दिया गया है, जिससे आप बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉल्स कर सकते हैं. फोन में 4970mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है. इसके अलावा, गूगल ने इस फोन को 7 सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा किया है.

अमेजन पर सबसे सस्ती कीमत पर उपलब्ध

Pixel 10 को अगस्त 2025 में 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह फोन अमेजन पर अपनी सबसे सस्ती कीमत पर उपलब्ध है. इस वक्त Pixel 10 (Obsidian, 12GB RAM, 256GB Storage) 69,450 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, अमेजन पर 10,000 रुपये से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट, 2100 रुपये से ज्यादा के कैशबैक और बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं. इन ऑफर्स के बाद फोन की कीमत लगभग 68,000 रुपये तक पहुंच जाती है, जो इस फ्लैगशिप डिवाइस के लिए एक बेहतरीन डील है.

Apple iPhone 17 Pro Max पर भी शानदार ऑफर

Pixel 10 के साथ-साथ, Apple iPhone 17 Pro Max पर भी एक शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये है, लेकिन इस समय जेप्टो से इसे 23,000 रुपये से ज्यादा की छूट के साथ 1,26,819 रुपये में खरीदा जा सकता है. अगर आप iPhone के फैन हैं, तो यह ऑफर भी एक शानदार मौका है. 

ये भी पढ़ें: SBI ग्राहक हो जाएं सावधान! बस एक मैसेज से खाली हो सकता है आपका अकाउंट, जानें स्कैम से बचने का तरीका