Android यूजर्स तुरंत कर लें ये काम, वरना हैक हो जाएगा फोन... सरकार ने जारी किया हाई रिस्क अलर्ट

केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने करोड़ों एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी में एंड्रॉइड डिवाइसेस के डॉल्वी ऑडियो फीचर में पाई गई गड़बड़ी का जिक्र किया गया है.

Govt CERT-In issues warning for Android users Follow these tips for safety
Image Source: Freepik

केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने करोड़ों एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी में एंड्रॉइड डिवाइसेस के डॉल्वी ऑडियो फीचर में पाई गई गड़बड़ी का जिक्र किया गया है, जिसे हैकर्स यूजर्स के डिवाइस पर हमला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. सरकार ने इस समस्या से बचने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने स्मार्टफोन और टैबलेट्स को अपडेट करने की सलाह दी है.

डॉल्वी ऑडियो में गड़बड़ी का खतरा

CERT-In की जारी की गई चेतावनी में बताया गया है कि डॉल्वी ऑडियो के आर्बटरी कोड में एक सुरक्षा खामी पाई गई है. यह खामी हैकर्स को यूजर्स के स्मार्टफोन में मेलवेयर इंजेक्ट करने का मौका दे सकती है, जिससे हैकर्स यूजर्स के व्यक्तिगत डेटा जैसे बैंक डिटेल्स, निजी दस्तावेज और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं. यह गड़बड़ी विशेष रूप से एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर चलने वाले स्मार्टफोन, टैबलेट्स और अन्य डिवाइसेस को प्रभावित कर सकती है.

हाई रिस्क रिमोट कोड एक्जीक्यूशन का खतरा

सरकारी एजेंसी ने इस गड़बड़ी को "हाई रिस्क रिमोट कोड एक्जीक्यूशन" (High Risk Remote Code Execution) के रूप में वर्णित किया है. इसका मतलब है कि हैकर्स यूजर्स के डिवाइस का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं, जिससे न केवल उनके डिवाइस की मेमोरी प्रभावित हो सकती है, बल्कि निजी जानकारी भी चोरी हो सकती है. यह समस्या एंड्रॉइड के ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम की खामी से संबंधित है, जिसे स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच, टैबलेट और स्मार्ट टीवी जैसे विभिन्न डिवाइसेस में उपयोग किया जाता है.

क्या करें एंड्रॉइड यूजर्स?

सरकार ने एंड्रॉइड यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करें ताकि इस सुरक्षा खामी से बचा जा सके. इस गड़बड़ी का पता पिछले साल अक्टूबर में चला था, और गूगल ने इसके बाद कई सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं. जनवरी 2026 के सिक्योरिटी पैच में इस समस्या को ठीक किया गया है. इसके लिए, यूजर्स को अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम को लेटेस्ट वर्शन में अपडेट करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: अगले महीने लॉन्च होगा Google Pixel 10a, नए कलर ऑप्शन और धांसू फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल, जानें डिटेल