एक पेट्रोल पंप, 210 बीघा जमीन और करोड़ों रुपये नकद... शादी में दूल्हे को मिला छप्परफाड़ दहेज, देखें वीडियो

भारत में दहेज देना-लेना कानूनन अपराध है, लेकिन हकीकत में अब भी इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. हालांकि इतनी बड़ी रकम और संपत्तियों का दहेज में दिया जाना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ा आश्चर्य बन गया है.

Groom receives petrol pump and 131-acre land as dowry viral video stuns social media
Image Source: Social Media

Viral Video: शादी में डांस, मस्ती और रस्में तो आम बात हैं, लेकिन अगर दहेज में पेट्रोल पंप, सैकड़ों बीघा ज़मीन और करोड़ों रुपये मिलें, तो? जी हां, ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जहां एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स दंग रह गए हैं, क्योंकि इसमें दिखाया गया है कि दूल्हे को दहेज में जो मिला है, वह किसी सपने से कम नहीं.

दहेज में मिले करोड़ों के तोहफे

इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दूल्हे को दहेज में 3 किलो चांदी, 1 पेट्रोल पंप, 210 बीघा जमीन, और करीब 15 करोड़ 65 लाख रुपये नकद दिए गए. वीडियो में शादी की रस्में और उपहारों की झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

भारत में दहेज देना-लेना कानूनन अपराध है, लेकिन हकीकत में अब भी इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. हालांकि इतनी बड़ी रकम और संपत्तियों का दहेज में दिया जाना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ा आश्चर्य बन गया है.

यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो को @Shizukahuji नामक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है. पोस्ट को अब तक 1.41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और इस पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अरेंज मैरिज में ही पैसा है.” दूसरे ने पूछा, “ये लड़का करता क्या है जो इतना दहेज मिला?” किसी ने लिखा, “मारवाड़ी विवाह कुछ ऐसा ही होता है.” एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “इनपर टैक्स लगाओ भई.”

ये भी पढ़ें: घर के बाहर खेल रहा था मासूम, पड़ोसी ने कार से कुचल डाला; CCTV में कैद हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर