इस बार का त्योहार उपभोक्ताओं की जेब पर डाल रहा सकारात्मक असर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं निर्मला सीतारमण

GST Bachat Utsav 2025: धनतेरस के पावन अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में GST 2.0 के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की.

GST Bachat Utsav 2025 Nirmala Sitharaman Big Annoucements
Image Source: Social Media

GST Bachat Utsav 2025: धनतेरस के पावन अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में GST 2.0 के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की. इस बार का त्योहार खास इसलिए भी है क्योंकि GST में हुए बदलाव ने उपभोक्ताओं की जेब पर सकारात्मक असर डाला है और खरीदारी को बढ़ावा दिया है.

GST 2.0 का नया सिस्टम 22 सितंबर 2025 से लागू हुआ है, जिसे ‘GST बचत उत्सव’ के नाम से जाना जा रहा है. यह कदम घरेलू खर्च को बढ़ावा देने और टैक्स प्रणाली को आसान बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. GST काउंसिल ने सितंबर की शुरुआत में इस रिफॉर्म को मंजूरी दी थी, जिसमें दो टैक्स रेट, रोजमर्रा के कई सामानों पर टैक्स कटौती और कंप्लाइंस प्रक्रिया को सरल बनाना शामिल है. इसके परिणामस्वरूप साबुन, शैंपू, हेयर ऑयल के साथ-साथ बाइक और कार जैसी चीजें भी सस्ती हो गई हैं.

त्योहारी सीजन में बिक्री पर GST सुधार का असर

त्योहारी सीजन में कार, इलेक्ट्रॉनिक्स और FMCG उत्पादों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस दौरान मंत्रीगण ने बताया कि GST 2.0 ने लोगों के खर्च करने के मूड को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है. टैक्स राहत के चलते उपभोक्ताओं की खरीदारी क्षमता बढ़ी है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का संदेश

पीयूष गोयल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस रिफॉर्म ने हर घर में मां लक्ष्मी का वास सुनिश्चित किया है. उन्होंने बताया कि यह GST सुधार स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा आर्थिक बदलाव है, जो निवेश, व्यापार और उद्योगों को नई ऊर्जा दे रहा है.

आर्थिक मजबूती के संकेत और ऑटो सेक्टर में वृद्धि

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि S&P ने 18 साल बाद भारत की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है, जो देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी GST कटौती के बाद बिक्री में भारी उछाल आया है. उदाहरण के तौर पर, मारुति सुजुकी की 1 लाख 65 हजार गाड़ियां केवल 8 दिनों में बिक चुकी हैं, वहीं महिंद्रा और टाटा की भी गाड़ियां अच्छी संख्या में बिक रही हैं. साथ ही, दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर भी टैक्स सुधार का असर साफ देखा जा सकता है, जो हर घर तक पहुंच रहा है.

यह भी पढ़ें: 'भारत अगर पाकिस्तान को जन्म दे सकता है तो...' लखनऊ से ब्रह्मोस की पहली खेप रवाना कर बोले राजनाथ सिंह