GST कटौती के बाद Splendor का कौन-सा वेरिएंट सस्ता हुआ? जानें डिटेल

सरकार द्वारा जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) ढांचे में बदलाव का असर अब आम ग्राहकों की जेब पर भी दिखने लगा है. हाल ही में GST काउंसिल ने कर दरों को सरल करते हुए दो मुख्य स्लैब 5% और 18%  में बांट दिया है.

GST Reforms 2025 Hero Splendor price know which variant is in budget price now
Image Source: Social Media

सरकार द्वारा जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) ढांचे में बदलाव का असर अब आम ग्राहकों की जेब पर भी दिखने लगा है. हाल ही में GST काउंसिल ने कर दरों को सरल करते हुए दो मुख्य स्लैब 5% और 18%  में बांट दिया है. इस फैसले से खासतौर पर ऑटो सेक्टर को राहत मिली है, जिसमें 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतें घट गई हैं.

नई जीएसटी दर लागू होने के बाद Hero Super Splendor XTEC के दोनों वेरिएंट्स पर ग्राहकों को लगभग ₹7,000 तक की छूट मिल रही है. डिस्क ब्रेक वेरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमत नोएडा में ₹82,305 हो गई है. वहीं, ड्रम ब्रेक OBD2B वेरिएंट अब ₹78,618 की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इस बदलाव से ये बाइक और भी ज्यादा बजट फ्रेंडली हो गई है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो कम खर्च में भरोसेमंद टू-व्हीलर की तलाश में हैं.

इंजन और माइलेज: किफायती होने के साथ दमदार परफॉर्मेंस

Hero Splendor Plus में 97.2cc का BS6 Phase-2 OBD2B कंप्लायंट एयर-कूल्ड इंजन मिलता है.यह इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 87 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाती है. माइलेज की बात करें तो यह बाइक 70–80 किलोमीटर प्रति लीटर तक का एवरेज देती है, जो इसे देश की सबसे किफायती कम्यूटर बाइक बनाता है.

डिजाइन: सादा लेकिन स्टाइलिश

हीरो स्प्लेंडर का डिज़ाइन हमेशा से ही साधारण लेकिन आकर्षक रहा है, जो हर उम्र के राइडर्स को पसंद आता है. नए मॉडल में कंपनी ने मॉडर्न लुक देने के लिए बेहतर ग्राफिक्स और डुअल-टोन कलर स्कीम्स जोड़ी हैं. उपलब्ध रंग विकल्पों में शामिल हैं. हेवी ग्रे विथ ग्रीन, ब्लैक विथ पर्पल, मैट शील्ड गोल्ड. कॉम्पैक्ट फ्रेम और हल्के वज़न के कारण ये बाइक ट्रैफिक में भी सहज चलती है और ग्रामीण इलाकों में भी सुविधाजनक साबित होती है.

एडवांस फीचर्स के साथ XTEC वर्जन

Splendor XTEC वर्जन में कंपनी ने कई आधुनिक फीचर्स जोड़े हैं:

  • फुल डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • कॉल और SMS अलर्ट
  • मिस्ड कॉल और बैटरी इंडिकेटर
  • डेली कम्यूट के लिहाज से ये बाइक एक स्मार्ट चॉइस बनकर उभर रही है.

मुकाबले में कौन-कौन?

Hero Splendor Plus की सीधी टक्कर भारतीय बाजार में Honda Shine और Bajaj Platina 100 जैसी बाइक्स से होती है.जहां स्प्लेंडर का माइलेज लगभग 70 km/l है, वहीं प्लेटिना 100 कंपनी के अनुसार 70–75 km/l तक का माइलेज देती है.है.

यह भी पढ़ें: GST कट के बाद Honda की ये बाइक हुई सस्ती, KTM और Triumph को देती है टक्कर, जानें फीचर्स