Alto K10 से भी सस्ती हुई Maruti S-Presso, फेस्टिव सीजन में GST कटौती का बड़ा फायदा, कार में हैं शानदार फीचर

मारुति एस-प्रेसो में 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 68 PS पावर और 90 Nm टॉर्क प्रदान करता है. यह कार 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है. साथ ही, CNG वेरिएंट भी मिलता है, जो सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है.

GST reforms 2025 Maruti S-Presso festive price cut how its cheaper than Maruti Alto K10
Image Source: Social Media

Maruti S-Presso: 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में नया GST स्लैब लागू हो गया है, जिसके बाद मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है. खासकर मारुति एस-प्रेसो की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट आई है कि यह अब कंपनी की सबसे सस्ती कार बन गई है और पहले नंबर की सबसे किफायती कार ऑल्टो K10 से भी सस्ती हो गई है.

सिर्फ 3.49 लाख रुपये में एक्स-शोरूम

मारुति एस-प्रेसो माइक्रो एसयूवी का नया एक्स-शोरूम प्राइस 3.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि मारुति ऑल्टो K10 की नई कीमत 3.69 लाख रुपये है. इस हिसाब से एस-प्रेसो ऑल्टो से लगभग 20 हजार रुपये सस्ती हो गई है, जो इसे बजट कार सेगमेंट में ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक विकल्प बनाता है.

इंजन और माइलेज

मारुति एस-प्रेसो में 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 68 PS पावर और 90 Nm टॉर्क प्रदान करता है. यह कार 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है. साथ ही, CNG वेरिएंट भी मिलता है, जो सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वर्जन 24 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG वर्जन 32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने का दावा करता है, जो इसे आर्थिक और पर्यावरण के लिहाज से भी अच्छा विकल्प बनाता है.

फीचर्स में भी है दमदार प्रदर्शन

कम बजट में बेहतरीन फीचर्स की चाह रखने वालों के लिए एस-प्रेसो में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, और ABS EBD जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. ये सभी फीचर्स इसे बजट सेगमेंट की कारों में एक मजबूत प्रतियोगी बनाते हैं.

मुकाबला: एस-प्रेसो का क्लास लीडर बनना

मारुति एस-प्रेसो का मुख्य मुकाबला Renault Kwid और Datsun Go जैसी एंट्री-लेवल कारों से है. एस-प्रेसो को एसयूवी जैसा आकर्षक डिजाइन मिला है, जो इसे भीड़ में अलग पहचान देता है. इसके अलावा मारुति की अपनी ऑल्टो K10 और सेलेरियो भी इस सेगमेंट की अन्य लोकप्रिय कारें हैं.

ये भी पढ़ें: Renault Kwid Facelift जल्द होगी लॉन्च, सिर्फ 4 लाख में स्टाइल और पावर का नया धमाका, जानें खासियत