10 गेंदों में अर्धशतक, श्रेयस अय्यर ने 7 लगातार छक्कों से मचाया धमाल; देखें VIDEO

Shreyas Iyer News: आईपीएल 2026 में पंजाब की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर रन बना रहा है. इस बीच उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. श्रेयस अय्यर ने एक खास मैच में सिर्फ 10 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया.

Half century in 10 balls Shreyas Iyer created a stir with 7 consecutive sixes watch video
Image Source: ANI/ File

Shreyas Iyer News: आईपीएल 2026 में पंजाब की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर रन बना रहा है. इस बीच उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. श्रेयस अय्यर ने एक खास मैच में सिर्फ 10 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने 9 छक्कों की मदद से 50 रन पूरे किए. इसमें से 7 छक्के तो उन्होंने लगातार जड़े. 

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, यह पारी उन्होंने केविन पीटरसन के शो The Switch में खेली थी. इस शो में खिलाड़ियों को खास टास्क दिया जाता है. अय्यर को 50 गेंदों में 100 रन बनाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों में ही 50 रन बना डाले.

आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने 9 मैचों में 47 से ज्यादा की औसत से 333 रन बनाए हैं. इस सीजन में उनके नाम 4 अर्धशतक हैं और उनका स्ट्राइक रेट 164 से ज्यादा है. अय्यर ने अब तक 22 छक्के और 22 चौके लगाए हैं.

हालांकि, पिछले 3 मैचों में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. पंजाब को लगातार 3 हार मिली हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है. अब पंजाब को दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में हर हाल में जीत चाहिए, वरना प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है.

कप्तानी को लेकर चर्चा

श्रेयस अय्यर को लेकर यह भी चर्चा चल रही है कि वह जल्द ही भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाया जा सकता है और अय्यर बड़े दावेदारों में शामिल हैं.

इसके अलावा संजू सैमसन और ईशान किशन भी इस रेस में बने हुए हैं. बता दें कि अय्यर अभी भारत की वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन टी20 टीम से वह 2023 से बाहर चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सत्ता संभालते ही एक्शन में सीएम शुभेंदु अधिकारी, ममता सरकार के इस फैसले को पलटा; जानें पूरा मामला