IDF Action In Gaza: कुछ ही समय पहले अमेरिका की पहल पर गाजा में संघर्षविराम लागू हुआ था, लेकिन यह ज्यादा देर टिक नहीं सका. एक बार फिर इजरायल और हमास के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं.
रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने गाजा के दक्षिणी हिस्से, राफा में एयरस्ट्राइक की. इजरायल की चैनल 12 न्यूज के मुताबिक, यह हमला हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया. हालांकि, इजरायल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.
राफा में आतंकवादियों की घुसपैठ
IDF ने जानकारी दी है कि शुक्रवार, 17 अक्तूबर को कई हमास आतंकवादी एक सुरंग के जरिए राफा क्षेत्र में घुसे और इजरायली सैनिकों पर फायरिंग की.
इस हमले में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इसे एक बड़ी उकसावे की कार्रवाई माना जा रहा है.
अमेरिका ने खुफिया रिपोर्टों के आधार पर आरोप लगाया है कि हमास ने जानबूझकर संघर्षविराम को तोड़ने की योजना बनाई थी और गाजा के आम नागरिकों को हमले की आग में झोंकने की साजिश कर रहा था.
“जंग तब तक जारी रहेगी जब तक...”
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को साफ कर दिया कि जब तक हमास को पूरी तरह से हथियारमुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक गाजा में सैन्य अभियान जारी रहेगा. उनके इस बयान को इशारा माना जा रहा है कि संघर्ष और भी तेज़ हो सकता है.
लगातार हो रहे हमलों और सैन्य कार्रवाइयों के चलते गाजा पट्टी के आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बिजली, पानी और चिकित्सा जैसी मूल सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हैं, और लाखों लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ये तो होना ही था...! इस VIDEO को देख आप भी कहेंगे ऐसा; युवकों ने किया कुछ ऐसा स्टंट