हाथों में हाथ, ट्विनींग अटायर, गर्लफ्रेंड के साथ इवेंट में हुए स्पॉट; लोगों ने एक्स वाइफ नताशा को किया याद

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार शाम मुंबई में आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ इवेंट में हार्दिक अपनी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए.

Hardik Pandya Spotted in event with humored girlfriend
Image Source: Social Media

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार शाम मुंबई में आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ इवेंट में हार्दिक अपनी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. जहां कुछ लोग इस नए रिश्ते को लेकर खुशी जता रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस जोड़ी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है. कई फैंस को यह अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने हार्दिक को जमकर ट्रोल किया.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हार्दिक और माहिका पैपराजी के सामने पोज देने से पहले हाथों में हाथ डाले चलते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान दोनों एक-दूसरे की ओर मुस्कुराते हुए भी नजर आए. इवेंट के लिए दोनों ने ब्लैक थीम को चुना था. माहिका ब्लैक ड्रेस में नजर आईं, जबकि हार्दिक ब्लैक सूट में काफी स्टाइलिश लगे. कैमरों के सामने दोनों का कॉन्फिडेंस और बॉन्डिंग साफ झलक रही थी.

वीडियो पर आए जमकर कमेंट, फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ फैंस ने इस जोड़ी की तारीफ करते हुए लिखा कि दोनों साथ में बेहद अच्छे लगते हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “आप दोनों बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं.” वहीं दूसरी ओर, कई लोग हार्दिक को उनके अतीत की वजह से आड़े हाथों लेते दिखे. एक यूजर ने लिखा, “जो इंसान अपने बच्चे की मां की इज्जत नहीं कर पाया, वो किसी के साथ लंबे समय तक नहीं रह सकता.” वहीं किसी ने कहा, “हाथों में हाथ डाले जिस तरह चल रहे हैं, बहुत प्यारा लग रहा है, भगवान दोनों को खुश रखे.”

नताशा स्टैनकोविक को याद कर भावुक हुए लोग

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स को हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक की याद आ गई. कुछ लोगों ने तो नताशा से माफी तक मांग ली. एक यूजर ने लिखा, “नताशा से हम सबको माफी मांगनी चाहिए, हमने उनके साथ बहुत गलत किया.” वहीं दूसरे ने लिखा, “नताशा को बेवजह ट्रोल किया गया, उस पर क्या बीती होगी.” कई कमेंट्स में यह भी कहा गया कि हार्दिक पहले भी नताशा का हाथ ऐसे ही थामे नजर आते थे.

पिछले साल से चल रही हैं रिश्ते की चर्चाएं

हार्दिक और माहिका के रिश्ते को लेकर चर्चाएं पिछले साल से ही शुरू हो गई थीं. अक्टूबर में हार्दिक ने अफवाहों के कुछ ही समय बाद अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी. दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था. हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिका के साथ कई तस्वीरें साझा की थीं और दोनों साथ में वेकेशन पर भी गए थे.

पहले इस सिंगर के साथ जुड़ा था हार्दिक का नाम

माहिका से पहले हार्दिक पांड्या का नाम यूके की सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया था. जैस्मिन को हार्दिक के मैच के दौरान स्टेडियम में और आईपीएल के एक मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बस में भी देखा गया था. हालांकि बाद में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं और उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया.

नताशा स्टैनकोविक से ऐसे टूटा रिश्ता

हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टैनकोविक से शादी की थी. कोविड-19 महामारी के दौरान हुई इस शादी के कुछ महीनों बाद ही 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ. लंबे समय तक चलती अटकलों के बाद जुलाई 2023 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की. अपने साझा बयान में उन्होंने कहा था कि चार साल साथ बिताने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और यह निर्णय आसान नहीं था, लेकिन वे मानते हैं कि यह दोनों के भविष्य के लिए बेहतर है.

यह भी पढ़ें: 'BCCI ने सही किया...' मुस्तफिजुर विवाद पर क्या बोले आकाश चोपड़ा? बांग्लादेश और पाकिस्तान को लताड़ा