रविवार की शाम ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक साबित हुआ. इस बार स्टेज पर सलमान खान के साथ दिखाई दिए यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल. दोनों ने मंच से ही घर के कंटेस्टेंट्स पर चुटीले कमेंट्स किए और दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया.
हर्ष गुजराल ने बिग बॉस हाउस के तीन सदस्यों प्रणित मोरे, बशीर अली और तान्या मित्तल — पर जमकर तंज कसे. उन्होंने रोस्टिंग के अपने अनोखे स्टाइल से माहौल को और भी मजेदार बना दिया.
प्रणित मोरे की कॉमेडी पर हर्ष का मजाकिया पंच
हर्ष ने प्रणित से पूछा, "भाई, कितने साल से कॉमेडी कर रहा है? जब प्रणित ने जवाब दिया, "सात साल से", तो हर्ष ने चुटकी लेते हुए कहा, पहली बार तुझ पर गर्व महसूस कर रहे हैं हम. स्टेज पर मौजूद सलमान और अभिषेक भी इस मज़ाकिया लाइन पर हंसने लगे.बशीर की ओर इशारा करते हुए हर्ष ने एक और मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, "मेरे पापा अचानक घर में चिल्लाने लगे – जल्दी आओ, बशीर ने कपड़े पहन लिए हैं. इस लाइन पर घरवालों और सलमान की भी हंसी छूट गई.
तान्या मित्तल की ‘लंबी-लंबी’ बातों पर पड़ा हर्ष का तगड़ा तंज
इसके बाद हर्ष का अगला निशाना बनीं तान्या मित्तल. हर्ष ने तान्या की आदतों पर चुटकी लेते हुए बेहिसाब लंबी बातें करनी शुरू कर दीं. जब अभिषेक मल्हान ने टोका – "भाई, कितनी फेंकेगा? तो हर्ष ने तुरंत पलटकर कहा जितनी मर्जी फेंक लूं, तान्या से ज्यादा लंबी नहीं फेंक सकता. इस लाइन पर तान्या थोड़ी असहज दिखीं, लेकिन सलमान और घर के बाकी सदस्य हंसी रोक नहीं पाए.
तान्या के घर में जाते ही जीडीपी गिर गई
हर्ष ने तान्या को लेकर एक और तगड़ा पंच मारा. उन्होंने कहा, जब से आप घर में गई हैं, बाय गॉड, बाहर हमारे देश की जीडीपी गिर गई है. इस लाइन पर स्टेज और घर दोनों ओर ठहाकों की गूंज सुनाई दी.
दर्शकों की प्रतिक्रिया
इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूज़र ने लिखा, "हाहाहा, तान्या से ज्यादा कोई नहीं फेंक सकता. दूसरे ने कहा, "जो भी आता है, तान्या का जिक्र ज़रूर करता है – घर की हाईलाइट वही है. एक तीसरे फॉलोअर ने कमेंट किया, "तान्या अब घर की जोकर बन चुकी है.
हर्ष गुजराल का दमदार कमबैक
गौरतलब है कि हर्ष गुजराल पहले रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का हिस्सा रह चुके हैं और फिनाले तक पहुंचने में सफल रहे थे. इस बार ‘बिग बॉस 19’ के मंच पर उनकी वापसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका ह्यूमर लोगों के दिलों को छूने की ताकत रखता है.
यह भी पढ़ें: फिर सजेगी सुरों की महफिल! आ रहा इंडियन आइडल का नया सीजन, इस दिन से होगी शुरुआत; Promo रिलीज