Haryana Diary: हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, ड्राइवरों को मिला पुरानी पेंशन का हक

Haryana cabinet drivers got the right to old pension

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल छह अहम एजेंडे रखे गए और सभी को मंजूरी दे दी गई। बैठक में हरियाणा रोडवेज के 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 347 ड्राइवरों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें क्वालिफाइंग सर्विस और पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने का फैसला किया गया।