हरियाणा सरकार ने स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए वर्ष 2026-27 तक प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSG: MBY) के तहत 2.2 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही राज्य ने घोषणा की है कि 31 दिसंबर तक सभी सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से लैस कर दिया जाएगा।