Bihar Election 2025: हरियाणा BJP का बड़ा प्लान! 3 लाख प्रवासी बिहारियों को भेजेगी बिहार

Haryana will send lakh migrant Biharis to Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है. अब इस मिशन में हरियाणा बीजेपी भी सक्रिय भूमिका निभा रही है.

हरियाणा के लगभग 14 जिलों में करीब 3 लाख से अधिक प्रवासी बिहारी मतदाता रह रहे हैं. पार्टी अब इन मतदाताओं को चुनाव के दौरान बिहार जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है.

हरियाणा बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारियों ने इन प्रवासी मतदाताओं से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क साधना शुरू कर दिया है. पार्टी का लक्ष्य है कि हरियाणा में रहने वाले बिहारी वोटर बड़ी संख्या में अपने गृह जनपद लौटें और बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करें.