Health Tips: खाना खाने के बाद केवल 10 मिनट की वॉक होती है ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में उपयोगी

इंटरनेट डेस्क। खाना खाकर वॉक करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसा करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

Health Tips: खाना खाने के बाद केवल 10 मिनट की वॉक होती है ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में उपयोगी

इंटरनेट डेस्क। खाना खाकर वॉक करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसा करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। डायबिटीज के मरीज के लिए तो ऐसा करना ज्यादा लाभकारी होता है। खाना खाने के बाद लंबे समय तक बैठे रहना या लेटना मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए सही नहीं होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाने के बाद केवल 10 मिनट की वॉक भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में उपयोगी है। खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से शरीर ग्लूकोज का बेहतर इस्तेमाल कर पाता है, जिससे भोजन के बाद ब्लड शुगर में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने में सहायता मिलती है।

डायबिटीज के मरीज खाना खाने के बाद बस 10-15 मिनट की वॉक कर ब्लड ग्लूकोज में होने वाली बढ़ोतरी को कम कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्लूकोज के स्तर में होने वाली इन अचानक बढ़ोतरी को नियमित रूप से कम करने से ग्लूकोज पर बेहतर नियंत्रण आप पा सकते हैं।

PC: gnttv