Kulgam Encounter: दक्षिण कश्मीर एक बार फिर आतंकी गतिविधियों का गवाह बना है. कुलगाम जिले के गुड्डर इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया गया, जबकि गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.