पहलगाम हमले में शहीद अधिकारी की पत्नी जाएंगी Bigg Boss 19? जानें किन नामों को लेकर चर्चा हुई तेज

Himanshi Narwal bigg boss 19: टीवी जगत के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन एक बार फिर से सुर्खियों में है. शो के मेकर्स 24 अगस्त, 2025 को इसका धमाकेदार प्रीमियर कलर्स टीवी पर करने जा रहे हैं.

Himanshi narwal wife of the officer martyred in the Pahalgam attack go to Bigg Boss 19
Image Source: Social Media

Himanshi Narwal bigg boss 19: टीवी जगत के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन एक बार फिर से सुर्खियों में है. शो के मेकर्स 24 अगस्त, 2025 को इसका धमाकेदार प्रीमियर कलर्स टीवी पर करने जा रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन इस बार जो नाम सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, वो है हिमांशी नरवाल, एक ऐसी महिला जिनकी कहानी सिर्फ इमोशनल ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक भी है.

हिमांशी नरवाल पहली बार तब चर्चा में आईं जब उनके पति, नौसेना अधिकारी विनय नरवाल, कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. ये हमला उस वक्त हुआ जब दोनों अपने हनीमून पर थे. हमले के बाद हिमांशी की रोती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसने पूरे देश को भावुक कर दिया था.

क्या हिमांशी बनेंगी 'बिग बॉस 19' का हिस्सा?

टेली चक्कर की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 के निर्माता हिमांशी से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं. एक करीबी सूत्र के अनुसार, मेकर्स इस बार ऐसे चेहरे शो में लाना चाहते हैं, जिनसे दर्शक तुरंत कनेक्ट कर सकें. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स का कहना है कि हिमांशी को अभी तक शो के लिए संपर्क नहीं किया गया है.

एल्विश यादव का कनेक्शन

दिलचस्प बात ये है कि हिमांशी का एक अतीत का नाता यूट्यूबर और बिग बॉस 17 विनर एल्विश यादव से भी जुड़ा हुआ है. एल्विश ने अपने एक व्लॉग में खुलासा किया था कि हिमांशी उनकी कॉलेज फ्रेंड रही हैं. उन्होंने कहा, "हम मेट्रो से कॉलेज जाते थे, साथ में बहुत मजे किए. लेकिन 2018 के बाद हमारी बात नहीं हुई."

कौन-कौन हो सकते हैं 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स?

फिलहाल, जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है उनमें शामिल हैं:

शैलेश लोढ़ा

गुरुचरण सिंह

मुनमुन दत्ता

लता सबरवाल

मिस्टर फैजू (फैसल शेख)

जन्नत जुबैर

पूरव झा

अपूर्व मुखीजा

हालांकि पहले यह दावा किया जा रहा था कि इस सीजन में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को जगह नहीं दी जाएगी, लेकिन ऊपर दिए गए नामों को देखकर ये अफवाहें अब कमजोर पड़ती दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें- अब बांस से चलेंगी गाड़ियां! यहां लगाया जाएगा देश का पहला निजी 2G एथनॉल प्लांट, पढ़ें पूरी जानकारी