जो नहीं कर पाए iPhone और Samsung, इस चीनी कंपनी ने कर दिखाया; ला रहा Robot Phone...देखें First लुक

अगर आप आज भी किसी साधारण Android या iPhone को अपना सबकुछ मान बैठे हैं, तो ज़रा रुकिए — क्योंकि स्मार्टफोन की दुनिया में एक ऐसा इनोवेशन आने वाला है जो पूरी इंडस्ट्री की परिभाषा बदल सकता है.

Honor Launching Robot android phone reveals first look
Image Source: Social Media

अगर आप आज भी किसी साधारण Android या iPhone को अपना सबकुछ मान बैठे हैं, तो ज़रा रुकिए — क्योंकि स्मार्टफोन की दुनिया में एक ऐसा इनोवेशन आने वाला है जो पूरी इंडस्ट्री की परिभाषा बदल सकता है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में नया तूफान लाने को तैयार है Honor का नया Robot Phone, जिसकी पहली झलक हाल ही में जारी की गई है.

Honor ने अपने इस इनोवेटिव डिवाइस का टीज़र वीडियो अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट पर साझा किया है. वीडियो में फोन के डिज़ाइन से लेकर, उसके यूनिक रोबोटिक कैमरा फीचर तक की झलक दिखाई गई है. 2 मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो में डिवाइस की टेक्नोलॉजिकल खूबी और भविष्य की सोच साफ तौर पर नजर आती है.

AI, रोबोटिक्स और इमेजिंग का अनोखा मेल

Honor ने इस स्मार्टफोन को सिर्फ एक नया डिवाइस नहीं, बल्कि AI डिवाइस इकोसिस्टम का एक क्रांतिकारी हिस्सा बताया है. कंपनी ने इसे तीन मुख्य टेक्नोलॉजी पर आधारित बताया है:

  • AI ब्रेन (AI Brain)
  • रोबोटिक मोबिलिटी (Robotic Mobility)
  • प्रोफेशनल इमेजिंग (Professional Imaging). फोन में एक छिपा हुआ रोबोटिक गिंबल आर्म दिया गया है, जो तस्वीर लेते वक्त अपने आप बाहर आ जाता है. इसका काम है स्टेबल इमेज और वीडियो देना, साथ ही ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग और ऑटो फ्रेमिंग जैसी एडवांस सुविधाएं भी इस डिवाइस में मौजूद हैं.

बाहर से आम, अंदर से क्रांतिकारी

हालांकि फोन का फ्रंट और बैक डिज़ाइन किसी भी आम स्मार्टफोन जैसा ही दिखता है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके अंदर छिपे AI और रोबोटिक्स में है. इसका YOYO AI मॉडल न केवल इमेज कैप्चर करता है, बल्कि यूज़र की भावनाओं को भी समझने की क्षमता रखता है. यह इमोशन-बेस्ड टेक्नोलॉजी यूज़र को बेहतर कंट्रोल और स्मार्ट कनेक्टेड एक्सपीरियंस देती है.

Honor Alpha Project का हिस्सा

यह स्मार्टफोन Honor के “Alpha Project” का हिस्सा है, जिसकी घोषणा कंपनी ने इस साल की शुरुआत में की थी. इस प्रोजेक्ट के तहत Honor का लक्ष्य है एक ग्लोबल AI डिवाइस इकोसिस्टम का लीडर बनना. कंपनी ने इस दिशा में भारी निवेश किया है और रिसर्च का फोकस है — रोबोटिक्स, मोशन टेक्नोलॉजी और बॉयोनिक डिज़ाइन.

अब iPhone नहीं, Robot Phone का दौर शुरू

जहां पूरी दुनिया iPhone को लेकर चर्चाओं में उलझी है, वहीं Honor ने पूरी सोच बदल दी है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस आने वाले वक्त में स्मार्टफोन के इस्तेमाल के तरीके को पूरी तरह से नया रूप देगा. Honor का यह नया Robot Phone कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी, इसकी जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है. लेकिन इतना तय है कि स्मार्टफोन की दौड़ में अब AI और रोबोटिक्स की भागीदारी तेजी से बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह ठप हुई Youtube की सेवाएं, लाखों यूजर्स हुए परेशान