Honor का धमाकेदार स्मार्टफोन 18 अगस्त को होगा लॉन्च, 108MP कैमरे के साथ बजट में मचाएगा धूम

Honor अपने नए स्मार्टफोन X7c 5G के साथ भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है. कंपनी ने घोषणा की है कि यह फोन 18 अगस्त 2025 को देश में लॉन्च होगा और केवल Amazon प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा.

Honor X7c 5G India launch set for August 18 check specs
Image Source: Social Media

Honor अपने नए स्मार्टफोन X7c 5G के साथ भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है. कंपनी ने घोषणा की है कि यह फोन 18 अगस्त 2025 को देश में लॉन्च होगा और केवल Amazon प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन अक्टूबर 2024 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था और अब भारतीय वेरिएंट में भी इसी तरह के फीचर्स मिलेंगे.

प्रमुख फीचर्स और डिजाइन

Honor X7c 5G में 6.8-इंच का फुल-HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं और यह डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है. इसके अलावा, ड्रॉप रेजिस्टेंस के लिए इसे SGS सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है.

परफॉर्मेंस और बैटरी

फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से पावर्ड है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा 8GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट मिलेगा. Honor X7c 5G में 5,200mAh की बैटरी है, जिसमें 35W Honor SuperCharge सपोर्ट शामिल है. स्मार्टफोन Android 15 आधारित MagicOS 8.0 पर काम करेगा.

कैमरा और इमेजिंग फीचर्स

Honor X7c 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो AI इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है. इसमें AI Motion Sensor भी मौजूद है. हालांकि, ग्लोबल वेरिएंट में 108-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा था.

कीमत और उपलब्धता

अज़रबैजान में 8GB 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 20,200 रुपये के आसपास है. भारत में भी इसी रेंज में कीमत की उम्मीद की जा रही है. फोन फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन के साथ Honor भारतीय यूजर्स को एक पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर कैमरा अनुभव देने का प्रयास कर रहा है. 18 अगस्त से यह Amazon पर उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें: क्या है AI टूल सभासार? अब स्मार्ट होगी गांव की सरकार, ग्राम पंचायतों को मिलेंगे ये लाभ