आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट? अपनाएं ये तरीका; क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आधार आज देश का सबसे अहम पहचान पत्र बन चुका है. 12 अंकों का यह नंबर आपकी पहचान, पता और सरकारी सेवाओं का गेटवे है. चाहे बैंकिंग हो, पासपोर्ट बनवाना हो, गैस सब्सिडी लेनी हो या सरकारी स्कीम का फायदा उठाना हो हर जगह OTP के बिना काम नहीं चलता, और OTP आएगा सिर्फ उसी मोबाइल पर जो आधार से जुड़ा है.

How and Why to Update Your Aadhaar Linked Mobile Number
Image Source: Internet

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, या पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो सावधान हो जाइए. अब न तो OTP आएगा, न ही आप सरकारी स्कीम्स का लाभ ले पाएंगे. बैंक से लेकर सब्सिडी तक हर सुविधा के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अब अनिवार्य हो गया है.

क्यों ज़रूरी है आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर?

आधार आज देश का सबसे अहम पहचान पत्र बन चुका है. 12 अंकों का यह नंबर आपकी पहचान, पता और सरकारी सेवाओं का गेटवे है. चाहे बैंकिंग हो, पासपोर्ट बनवाना हो, गैस सब्सिडी लेनी हो या सरकारी स्कीम का फायदा उठाना हो हर जगह OTP के बिना काम नहीं चलता, और OTP आएगा सिर्फ उसी मोबाइल पर जो आधार से जुड़ा है.

अब ऑनलाइन नहीं होगा मोबाइल नंबर अपडेट

पहले आप घर बैठे UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से नंबर बदल सकते थे, लेकिन अब यह सुविधा बंद कर दी गई है. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अब आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना ही होगा. यह प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑफलाइन है.

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?

  • UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.
  •  
  • My Aadhaar > Get Aadhaar > Book an Appointment पर क्लिक करें.
  • अपनी सिटी या लोकेशन चुनें और “Proceed to Book Appointment” पर जाएं.
  • मौजूदा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाइ करें.
  • आधार डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि, राज्य, शहर) भरें.
  • अपडेट ऑप्शन में "New Mobile Number" चुनें.
  • सुविधाजनक डेट और टाइम स्लॉट चुनें.
  • बुकिंग को कन्फर्म करें.

अगर आपने अब तक अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है तो तुरंत अपॉइंटमेंट लें. क्योंकि मोबाइल नंबर बिना अपडेट हुए आप डिजिलॉकर एक्सेस नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा सरकारी स्कीम्स के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. आधार से जुड़ी ई-केवाईसी या OTP वेरिफिकेशन नहीं कर पाएंगे. बैंकिंग सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 'भारत ने कभी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं मानी...' खुद पाकिस्तान ने ट्रंप के दावे को किया खारिज, Video