घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनवाएं Ayushman Card? ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस

आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना है, जिसे खासतौर पर निम्न-आय वर्ग के परिवारों के लिए शुरू किया गया है. इस योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है.

how to apply online for Ayushman Card know required documents
Image Source: Social Media

आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना है, जिसे खासतौर पर निम्न-आय वर्ग के परिवारों के लिए शुरू किया गया है. इस योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है. हाल ही में, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक विशेष कैंपेन शुरू किया है. अब नागरिक आसानी से ऑनलाइन अप्लाई करके अपने घर से भी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही हर जिले में कैंप लगाए गए हैं, जहां लोग सीधे जाकर भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है, 2018 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य देश के गरीब और निम्न-आय वर्ग के परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है, ताकि वे महंगे इलाज के खर्चों से बच सकें. इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हर साल उपलब्ध कराया जाता है. आयुष्मान कार्ड धारक इस योजना का लाभ अस्पतालों में इलाज के दौरान उठा सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले, आपको आयुष्मान भारत के आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पर जाना होगा. वहां आपको Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करना है.

अब आपको अपना आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा और कैप्चा कोड भरकर, Generate OTP पर क्लिक करना होगा. आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे आपको सब्मिट करना होगा.

इसके बाद, अगले पेज पर आपको अपने राज्य और जिले का चयन करना होगा. इसके बाद आपको अपने आधार नंबर से कार्ड के लिए पात्रता जांचनी होगी. यहां आपको परिवार और कार्ड का स्टेटस दिखेगा.

अगर आपका कार्ड स्टेटस 'Not-Generated' दिखे, तो आप Apply Now पर क्लिक कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं.

इसके बाद, आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और परिवार के विवरण भरने होंगे. साथ ही, आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, या अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

अंत में, आपको अपनी पहचान को सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करना होगा. OTP को सब्मिट करने के बाद, आपकी जानकारी का पुनः निरीक्षण करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.

आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • श्रमिक रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (BoWC)
  • आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर

आयुष्मान कार्ड के लाभ

आयुष्मान कार्ड के तहत पात्र परिवारों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं. इस कार्ड से लाभार्थी अस्पताल में भर्ती होने, इलाज करवाने, दवाइयाँ लेने और सर्जरी करने पर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, यह योजना एक तरह से स्वास्थ्य बीमा का काम भी करती है, जो गरीब परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी है.

ये भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के बीच MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टरों के लिए बड़ी डील, 7,995 करोड़ रुपये में हुआ सौदा