WhatsApp Tips: कभी ऐसा हुआ है कि कोई WhatsApp मैसेज भेजे और तुरंत “Delete for Everyone” कर दिया? ऐसे में curiosity अपने चरम पर होती है कि आखिर वह मैसेज क्या था. ज़्यादातर लोग मान लेते हैं कि अब वह मैसेज कभी नहीं देखा जा सकता. लेकिन सच कहें तो, आपके फोन में ही एक छिपी हुई सुविधा है जिससे आप डिलीट किए गए मैसेज देख सकते हैं.
WhatsApp के डिलीट फीचर की असली कहानी
WhatsApp ने “Delete for Everyone” फीचर गलती से भेजे गए या गलत मैसेज को हटाने के लिए पेश किया था. लेकिन यह फीचर केवल चैट विंडो से टेक्स्ट हटाता है, जबकि मैसेज का रिकॉर्ड आपके फोन की नोटिफिकेशन हिस्ट्री में मौजूद रह सकता है. इसका मतलब यह है कि बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के भी आप डिलीट किए गए मैसेज की झलक पा सकते हैं.
Android में डिलीट मैसेज देखने का तरीका
अगर आप Android यूज़र हैं, तो आपके फोन में पहले से ही एक आसान ऑप्शन मौजूद है.
अब जब कोई आपको मैसेज भेजे और बाद में डिलीट करे, तो आप आसानी से उसे Notification History में देख पाएंगे. यह तरीका Android 11 और उससे ऊपर के वर्ज़न में काम करता है.
iPhone यूज़र्स के लिए विकल्प
iPhone में यह सुविधा सीमित है, लेकिन पुराने नोटिफिकेशन देखने के लिए बैकअप फीचर्स या कुछ वैकल्पिक ऐप्स का उपयोग किया जा सकता है. हालांकि iOS पर इसे इस्तेमाल करने में थोड़ी मेहनत लग सकती है.
थर्ड-पार्टी ऐप्स से डिलीट मैसेज पढ़ें
अगर आपके फोन में Notification History का विकल्प नहीं है, तो भरोसेमंद ऐप्स जैसे WAMR या Notisave इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये ऐप्स आपके सभी WhatsApp नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखती हैं. जैसे ही कोई मैसेज डिलीट होता है, आप उसे ऐप में जाकर पढ़ सकते हैं. लेकिन किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी रेटिंग और प्राइवेसी पॉलिसी जरूर चेक करें.
ये भी पढ़ें: X यूज़र्स सावधान! 2 हफ्तों में बंद हो सकता है आपका अकाउंट, फौरन करें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान