Hyundai का धमाकेदार ऑफर! Exter से लेकर Creta तक... इन गाड़ियों पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट

Hyundai Car Discounts: हुंडई इंडिया ने जनवरी 2026 में अपनी पैसेंजर व्हीकल रेंज पर कंज्यूमर डिस्काउंट्स की घोषणा की है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और चुनिंदा कॉरपोरेट व सरकारी ऑफर्स शामिल हैं.

Hyundai car discounts offer i20 Exter Grand i10 Nios Verna Alcazar Creta Venue Hyundai Aura
Image Source: Social Media

Hyundai Car Discounts: हुंडई इंडिया ने जनवरी 2026 में अपनी पैसेंजर व्हीकल रेंज पर कंज्यूमर डिस्काउंट्स की घोषणा की है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और चुनिंदा कॉरपोरेट व सरकारी ऑफर्स शामिल हैं. यह ऑफर विभिन्न मॉडलों, वेरिएंट्स और शहरों के हिसाब से बदल सकते हैं. इस बार के डिस्काउंट्स में Hyundai Exter, i20, Grand i10 Nios, Verna, Alcazar, Creta जैसी प्रमुख कारें शामिल हैं. तो आइए, जानते हैं कि किन कारों पर कितनी छूट मिल रही है और इसके फायदे क्या हैं.

Hyundai Exter पर डिस्काउंट

हुंडई की सबसे छोटी SUV, Exter, इस महीने पर 98,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. Exter की एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से लेकर 9.38 लाख रुपये तक है. यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास है जो किफायती कीमत में एक शानदार SUV खरीदने की सोच रहे हैं.

Hyundai i20 पर डिस्काउंट

हुंडई की पॉपुलर हैचबैक i20 पर भी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं. इस महीने i20 पर 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा फायदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर है. i20 N Line पर 87,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये से लेकर 11.53 लाख रुपये तक है, और यह Maruti Swift और Tata Altroz जैसी कारों को चुनौती देती है.

Hyundai Grand i10 Nios पर डिस्काउंट

Grand i10 Nios पर 89,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.66 लाख रुपये से लेकर 7.92 लाख रुपये तक है. यह कार Maruti Swift और Tata Tiago के मुकाबले में है और ग्राहकों को बेहतरीन माइलेज और स्टाइलिश लुक प्रदान करती है.

Hyundai Verna पर डिस्काउंट

हुंडई की Verna पर इस महीने 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो इसके टर्बो पेट्रोल और नॉन-टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स पर उपलब्ध है. इसकी कीमत 10.79 लाख रुपये से लेकर 17.13 लाख रुपये तक है. यह कार Honda City, Skoda Slavia, और Volkswagen Virtus जैसी सेडान कारों से मुकाबला करती है.

Hyundai Alcazar पर डिस्काउंट

हुंडई की प्रीमियम SUV Alcazar पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है. Alcazar की कीमत 14.50 लाख रुपये से लेकर 21.06 लाख रुपये तक है, और यह Tata Safari, MG Hector, और Mahindra XUV700 जैसे SUVs को चुनौती देती है.

Hyundai Venue पर डिस्काउंट

Venue पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है (MY2025 स्टॉक पर), जबकि नई Venue पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 15.51 लाख रुपये तक है. यह Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, और Skoda Kushaq जैसी कारों से मुकाबला करती है.

Hyundai Aura पर डिस्काउंट

Aura पर 58,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो खासतौर पर इसके CNG वेरिएंट पर लागू है. Aura की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 8.54 लाख रुपये तक है, और यह Maruti Dzire और Honda Amaze जैसी कारों को टक्कर देती है.

Hyundai Creta पर डिस्काउंट

Hyundai Creta पर इस महीने 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. यह डिस्काउंट पेट्रोल और N Line वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है. Creta की कीमत 10.79 लाख रुपये से लेकर 20.05 लाख रुपये तक है, और यह Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, और Tata Sierra जैसे SUVs से मुकाबला करती है.

ये भी पढ़ें: एडवांस फीचर्स, सनरूफ... Kia Carens Clavis का नया वेरियंट लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत