Hyundai Upcoming Cars: 2025 में अपनी शानदार कारों से भारतीय बाजार में तहलका मचाने के बाद, Hyundai ने 2026 के लिए अपनी योजना को अंतिम रूप दे दिया है. इस बार कंपनी भारतीय बाजार में बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक चार नई कारों को लॉन्च करने जा रही है. इन कारों में एक नई इलेक्ट्रिक कार, फेसलिफ्ट मॉडल्स और एक बिल्कुल नई SUV शामिल है. आइए, जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से.
Verna Facelift
Hyundai की सबसे चर्चित कार Verna 2026 में नए फेसलिफ्ट मॉडल के साथ वापसी करने जा रही है. 6th जनरेशन Verna के इस नए वर्शन में डिजाइन को काफी अपडेट किया गया है. खास बात यह है कि इसके फ्रंट डिजाइन को Hyundai Sonata से प्रेरित किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी दिखाई देगा. इसके साथ ही, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स के साथ आएगा. इंजन ऑप्शन में कोई बड़ा बदलाव की उम्मीद नहीं है, यह पहले जैसा ही रहेगा.
Hyundai Exter Facelift
Hyundai Exter के फेसलिफ्ट वर्जन का लॉन्च 2026 की दूसरी तिमाही में हो सकता है. नई Exter में बड़ा 12.9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 9.9 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा, इसमें नया फ्रंट बम्पर और अपडेटेड हेडलाइट्स व टेललाइट्स दिए जा सकते हैं. हालांकि, इसके इंजन और ट्रांसमिशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जो इसे पहले जैसा ही बनाए रखेगा.
नई Ioniq 5 EV
Hyundai अपनी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 का फेसलिफ्ट वर्जन 2026 के मध्य (जून-जुलाई) में लॉन्च करने वाली है. इस नए मॉडल में कई डिजाइन एलिमेंट्स को अपडेट किया गया है. इसमें रियर वाइपर, डिजिटल की 2, नया स्टीयरिंग व्हील और 12.3 इंच के दो बड़े डिस्प्ले दिए जाएंगे. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह होगा कि इसमें एक बड़ी 84kWh बैटरी मिल सकती है, जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज और बेहतर होगी, जो EV के उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन फीचर साबित होगा.
नई SUV Bayon
Hyundai अपनी एक बिल्कुल नई SUV Bayon को लॉन्च करने के लिए तैयार है. यह SUV Venue से बड़ी होगी और इसमें 4 मीटर से ज्यादा लंबाई होगी. Bayon को 4th जनरेशन i20 के प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा और इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है. यह एक प्रीमियम सेगमेंट SUV होगी, जो Hyundai के पोर्टफोलियो में एक नई जगह बनाएगी और भारतीय बाजार में एक नई चुनौती पेश करेगी.
ये भी पढ़ें: दमदार डिजाइन, धांसू फीचर्स... नए अवतार में कल लॉन्च होगी Skoda Kushaq; जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी